{"_id":"6a85a333a26420f492021b58","slug":"video-appointment-of-180-employees-at-baba-farid-university-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में 180 कर्मचारियों की नियुक्ति, पदोन्नति पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में 180 कर्मचारियों की नियुक्ति, पदोन्नति पर रोक
फरीदकोट में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज और इससे जुड़े संस्थानों में करीब 180 अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्तियों और पदोन्नतियों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया, जिसके बाद रजिस्ट्रार की ओर से 18 अगस्त को संबंधित संस्थानों को आदेश जारी किए गए। आदेश के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थकेयर साइंसेज और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च समेत विभिन्न संस्थानों में प्रभावित अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति व पदोन्नति 12 अगस्त 2026 से अगले आदेश तक निलंबित रहेगी। संबंधित कर्मचारियों को व्यक्तिगत नोटिस जारी कर रिव्यू कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया है। यूनिवर्सिटी सूत्रों के अनुसार, हाल ही में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले तत्कालीन वाइस चांसलर डॉ. राजीव सूद और उनकी टीम के कार्यकाल के दौरान हुई कुछ नियुक्तियां व पदोन्नतियां विवादों में आने के बाद यह कदम उठाया गया है। हालांकि नियुक्ति व पदोन्नति के समय संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को लिखित रूप में बताया गया था कि अंतिम निर्णय बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में होगा। अब बोर्ड की बैठक में इन नियुक्तियों और पदोन्नतियों को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों के प्रमुखों को आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।