बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Baba Mahakal Adorned in Divine Form During Bhasma Aarti, Special Shringar with Bhang-Belpatra-Tripund

Ujjain News: भस्म आरती में दिव्य रूप में सजे बाबा महाकाल, भांग-बेलपत्र-त्रिपुंड से हुआ विशेष शृंगार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 08:02 AM IST
Ujjain: Baba Mahakal Adorned in Divine Form During Bhasma Aarti, Special Shringar with Bhang-Belpatra-Tripund
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार को सुबह 3 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह 3 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। 

ये भी पढ़ें: Indore News: इंदौर में मूर्ति निर्माण और विसर्जन के लिए नई गाइडलाइन जारी, नहीं मानी तो होगी कार्रवाई

कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल का भांग से शृंगार कर बेलपत्र, त्रिपुंड, त्रिनेत्र से सजाया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म अर्पित की गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

आरती का समय
• भस्म आरती : सुबह 3:00 से 6:00 बजे तक
• दद्योदक आरती : सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक
• भोग आरती : सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक
• संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
• संध्या आरती : शाम 7:00 से 7:45 बजे तक
• शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा।
भस्म आरती
भस्म आरती- फोटो : credit
 
भस्म आरती
भस्म आरती- फोटो : credit
 
भस्म आरती
भस्म आरती- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: आगरा फोर्ट स्टेशन पर जीजा-साले में चले लात-घूंसे, हंगामा

20 Aug 2026

VIDEO: बीएमएएस विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय में प्रदर्शन

20 Aug 2026

झूलेलाल मंदिर में चालिया महोत्सव की धूम, 40 दिन तक चलता है उत्सव, VIDEO

19 Aug 2026

जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में चहनियां और नगर पालिका इंटर कॉलेज का दबदबा, VIDEO

19 Aug 2026

गड़ई नदी का अवरोध खुला, जलमग्न फसलों से किसानों को मिली राहत; VIDEO

19 Aug 2026
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ने उत्साह से मनाया हरियाली तीज, VIDEO

19 Aug 2026

उफनाने लगी गंगा, 60 बीघा खेत में पसरा पानी, शहर में कटान; VIDEO

19 Aug 2026
विज्ञापन

विधायक रमेश जायसवाल ने 7.10 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का कराया शिलान्यास; VIDEO

19 Aug 2026

संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगी नई मजबूती, VIDEO

19 Aug 2026

एडीएम ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश; VIDEO

19 Aug 2026

25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, VIDEO

19 Aug 2026

बबुरी रोड पर पेड़ से टकराया ऑटो, दादी और मासूम बच्चा गंभीर घायल; VIDEO

19 Aug 2026

डॉ. प्रियंका मौर्या ने पीएम मोदी के कार्यों की सराहना की, VIDEO

19 Aug 2026

शहीद वीर अब्दुल हमीद के पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू, VIDEO

19 Aug 2026

कालूपुर गांव का संपर्क मार्ग दस साल से बदहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

19 Aug 2026

अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार छात्रा घायल, VIDEO

19 Aug 2026

संत के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य, VIDEO

19 Aug 2026

विधि-विधान के साथ शीतला माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई, VIDEO

19 Aug 2026

एडीआरएम ने जंघई जंक्शन का किया निरीक्षण, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश; VIDEO

19 Aug 2026

अमेठी: जलभराव में मकान ढहा, उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मदद के निर्देश दिए

19 Aug 2026

VIDEO: मत्स्य संपदा योजना के लिए आवेदन 24 अगस्त तक

19 Aug 2026

VIDEO: तालाबों का आवंटन शिविर 10 सितंबर को

19 Aug 2026

VIDEO: विकास भवन पहुंचा पशु मित्रों का प्रतिनिधिमंडल, प्रशासन को दी ये चेतावनी

19 Aug 2026

VIDEO: किसानों की जमीन पर शुरू हुआ पुल निर्माण, शिकायत के बाद भी न हुई सुनवाई; हाईकोर्ट में लगाई गुहार

19 Aug 2026

जालंधर में संपत्ति विवाद को लेकर भाई की हत्या

19 Aug 2026

पिथौरागढ़: सरकार के दबाव में वैध मतदाताओं के नाम काट रहा प्रशासन

19 Aug 2026

Meerut: सीसीएसयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में सम्मान समारोह का आयोजन

19 Aug 2026

Meerut: महिला एकता मिलन संस्था ने मनाया तीज मिलन समारोह

19 Aug 2026

कानपुर: तीज महोत्सव का आयोजन, रैंप वॉक कर महिलाओं ने आत्मविश्वास दर्शाया

19 Aug 2026

Meerut: सरधना सीट पर बसपा ने चला जाट कार्ड, विनीत भराला को मैदान में उतारा

19 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed