सब्सक्राइब करें

साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा मुखी पर फैसला 25 को, अभी से जुटने लगे डेरा समर्थक

ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 18 Aug 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha rape case: CBI court to pronounce judgement on Aug 25
Gurmeet Ram Rahim Singh
गुरमीत राम रहीम पर सीबीआई अदालत में चल रहे मामले में भले ही अभी फैसला नहीं आया हो, लेकिन संगत बाबा के समर्थन में अभी से सड़कों पर उतरने का मन बनाने लगी है।
Trending Videos
Dera Sacha rape case: CBI court to pronounce judgement on Aug 25
- फोटो : File Photo
दरअसल, साध्वी यौन शोषण मामले में वीरवार को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मामले में जिरह पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 25 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की। अदालत ने फैसले के दिन मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dera Sacha rape case: CBI court to pronounce judgement on Aug 25
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
हालांकि स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से वीरवार को भी डेरा प्रमुख वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश नहीं हुए। बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग नरवाना ने बताया कि यौन शोषण मामले में बहस पूरी हो गई है। अब 25 अगस्त को मामले में सुनवाई की तारीख तय की गई है। अगली सुनवाई पर गुरमीत राम रहीम पेश होंगे। 
Dera Sacha rape case: CBI court to pronounce judgement on Aug 25
- फोटो : File Photo
फैसले को लेकर बढ़ाई सुरक्षा, हरियाणा ने 150 कंपनियां मांगी
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर लगे साध्वी यौन शोषण के आरोप में फैसले को महज आठ दिन बचे हैं। यह देखते हुए पुलिस ने पूरे हरियाणा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर बाहर से भी पैरामिलिट्री की 150 कंपनियां मांगी हैं।
विज्ञापन
Dera Sacha rape case: CBI court to pronounce judgement on Aug 25
गुरमीत राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
उधर, साध्वी यौन शोषण मामले में फैसला आने से पहले हरियाणा सरकार ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने सिरसा के डीसी और एसपी को तत्काल प्रभाव से बदल दिया है। साथ ही केंद्र सरकार से अर्द्धसैनिक बलों की डेढ़ सौ कंपनियां मांगी हैं। पुलिस विभाग ने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेशों तक रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed