सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पानीपत पैसेंजर ट्रेन में ब्लास्ट, DGP देखने पहुंचे, किया बड़ा खुलासा

ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 16 May 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
dgp kp singh visit to inspect delhi panipat passanger train blast case
पानीपत रेलवे स्टेशन पर डीजीपी केपी सिंह दौरा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
पानीपत रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट हुआ तो डीपीपी केपी सिंह निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने मामले को लेकर कई खुलासे किए।
Trending Videos
dgp kp singh visit to inspect delhi panipat passanger train blast case
पानीपत रेलवे स्टेशन पर डीजीपी केपी सिंह दौरा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि चार महीने में हुए ये दो धमाके किसी बड़ी वारदात का रिहर्सल हों। खुफिया ए‌जेंसियों को भी ये सवाल परेशान कर रहा है। जांच एजेंसियां मान रही हैं कि इसमें किसी ग्रुप की बजाय एक व्यक्ति का हाथ हो सकता है। दोनों धमाकों में टाइमर बम में उच्च क्षमता के विस्फोटक की बजाय हल्के धमाके साथ तेजी से आग पकड़ने वाला पदार्थ प्रयुक्त किया गया। पुलिस और एनआईए ने जांच तेज कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
dgp kp singh visit to inspect delhi panipat passanger train blast case
पानीपत रेलवे स्टेशन पर डीजीपी केपी सिंह दौरा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
हालांकि उन्होंने धमाके में किसी आतंकी संगठन का हाथ होने जैसी कोई बात होने से इंकार किया है, पर वे कहते हैं जांच के बाद ही मामले को लेकर कुछ कहा जा सकता है। वीरवार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से पानीपत पहुंची पैसेंजर गाड़ी के अगले इंजन के साथ लगती बोगी में टाइमर बम विस्फोट हुआ था जिससे बोगी में आग लग गई थी। हालांकि इसमें जनहानि नहीं हुई लेकिन इसने खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को चिंता में जरूर डाल दिया। 
 
dgp kp singh visit to inspect delhi panipat passanger train blast case
पानीपत रेलवे स्टेशन पर डीजीपी केपी सिंह दौरा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी व आरपीएफ की आठ टीमें इसकी गहनता से जांच कर रही हैं। आईबी और दूसरे खुफिया विभाग भी जांच में लगे हुए हैं। पुलिस टीमें बैटरी की दुकानों और संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। जीआरपी एसपी कुलदीप सिंह व डीएसपी जगदीप दूहन रेलवे स्टेशन पर लगातार डेरा डाले हुए हैं। जीआरपी के सूत्रों की मानें तो 15 जनवरी और 12 मई को हुए धमाके एक ही तरीके से अंजाम दिए गए। दोनों में प्रयुक्त सामग्री भी एक जैसी थी। दोनों में आग लगाने वाली सामग्री ज्यादा प्रयुक्त की गई थी। इसमें पंक्चर जोड़ने वाली ट्यूब और कुछ ऐसी ही अन्य सामग्री मिली हैं।
विज्ञापन
dgp kp singh visit to inspect delhi panipat passanger train blast case
पानीपत रेलवे स्टेशन पर डीजीपी केपी सिंह दौरा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा एजेंसियां इस संभावना पर भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं ये किसी ऐसे शख्स की करतूत तो नहीं जो आतंकी संगठनों की नजरों में चढ़ना चाह रहा है। एनआईए और आईबी टीम ने साइकिल स्टैंड कर्मियों से भी गंभीरता से पूछताछ की है। एनआईए के आईजी अविनाश और आईबी टीम ने शनिवार सुबह धमाके में क्षतिग्रस्त रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद रेस्ट हाउस में एनआईए और रेलवे आईजी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की। फिर उन्होंने क्षतिग्रस्त रैक का निरीक्षण किया। एनआईए के आईजी से बात की और पूरे मामले की जानकारी ली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed