{"_id":"079ac3d78556642e24bd2c24413875b6","slug":"dispute-investors-hoop-house-of-owner-of-pearl-group","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हजारों लोगों ने घेरा पर्ल ग्रुप के मालिक का घर, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों लोगों ने घेरा पर्ल ग्रुप के मालिक का घर, देखिए तस्वीरें
Sat, 08 Aug 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमरउजाला, मोहाली
Updated Sat, 08 Aug 2015 08:14 AM IST
विज्ञापन
हजारों लोगों ने घेरा पर्ल ग्रुप के मालिक का घर, देखिए तस्वीरें
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पर्ल ग्रुप की ओर से निवेशकों को लाखों रुपये का भुगतान नहीं करने का मामला शुक्रवार को उस समय गरमा गया, जब सैकड़ों की संख्या में निवेशक मोहाली पहुंच गए। साथ ही कंपनी के मालिक निर्मल सिंह भंगू के फेज-7 स्थित घर का घेराव कर दिया। मौके पर जिले की कई थानों की पुलिस और अधिकारी पहुंच गए। पुलिस अफसर लोगों को शांत करने में लगे रहे। देर शाम जिला प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के बीच फोन पर बात हुई।
हजारों लोगों ने घेरा पर्ल ग्रुप के मालिक का घर, देखिए तस्वीरें
2 of 5
कंपनी प्रबंधन ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि शनिवार को कंपनी के दो डायरेक्टर मोहाली पहुंचकर निवेशकों की मांगों को सुनेंगे। निवेशक शुक्रवार रात गुरुद्वारा अंब साहिब में रुकेंगे। जानकारी के मुताबिक , शुक्रवार सुबह काफी संख्या में पर्ल ग्रुप के निवेशक फेज-8 दशहरा ग्राउंड में पर्ल वर्कर्स व खातेदार यूनियन पंजाब के बैनर तले जुटे। निवेशकों में पंजाब के अलावा राजस्थान, यूपी, बिहार समेत कई इलाकों से लोग पहुंचे थे।
हजारों लोगों ने घेरा पर्ल ग्रुप के मालिक का घर, देखिए तस्वीरें
3 of 5
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत बैरिकेड लगा दिए। बारिश के बावजूद निवेशक मार्च के रूप में फेज-7 स्थित कंपनी मालिक के घर की ओेर जाने जाने वाली सड़क पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें डायरेक्टर के घर के पास रोक दिया। इसके बाद उन्होंने रोष प्रदर्शन किया। प्रशासन की तरफ से निवेशकों को कई बार शांत करने की कोशिश की गई। यूनियन के सूबा प्रधान मंहिदर पाल सिंह दानगढ़ ने बताया कि कंपनी दो साल से निवेशकों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों लोगों ने घेरा पर्ल ग्रुप के मालिक का घर, देखिए तस्वीरें
4 of 5
कंपनी के करीब छह करोड़ निवेशक हैं। जिनके लाखों रुपये कंपनी के पास फंसे हैं। कंपनी को सुप्रीम कोर्ट और सेवी ने भी भुगतान करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी कंपनी टाल मटौल की नीति अपना रही है। उन्होंने बताया कि मजबूरी में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। निवेशकों के प्रदर्शन के चलते स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे व आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। क्योंकि कंपनी के मालिक के घर की तरफ जाने वाली सड़क को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर दोनों तरफ से बंद कर दिया था।
विज्ञापन
हजारों लोगों ने घेरा पर्ल ग्रुप के मालिक का घर, देखिए तस्वीरें
5 of 5
वहीं, उक्त जगह से आम लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है। लोग अपने ही घरों में कैद हो गए। यूनियन के नेताओं ने साफ किया है कि अगर उनके पैसे वापस नहीं किए गए तो उनका संघर्ष लंबा चलेगा। अब वह अपने पैसे लेकर ही दम लेंगे। ग्रुप के निवेशकों में कोई बड़ा आदमी नहीं है, बल्कि अधिकतर मिडिल क्लास परिवार है। जो कि छोटी-छोटी सेविंग कर अपनी आमदनी दोगुुना करना चाहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।