फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलू की 11 एकड़ खड़ी फसल पर चलवाया ट्रैक्टर, इस बात से खफा है पंजाब का ये युवा किसान

Sun, 27 Dec 2020 11:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Dec 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Farmer Runs Tractor On Potato Crop Due To Lack Of Fair Price In Kapurthala
पंजाब के कपूरथला में किसान ने आलू की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिल्ली सीमा पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगभग एक माह से जारी है। उधर, पंजाब में किसानों के इस आंदोलन को भारी समर्थन मिल रहा है। लोग अपने-अपने अंदाज में किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। वहीं आंदोलन के बीच कई किसान फसल का उचित दाम न मिलने से परेशान हैं।

Farmer Runs Tractor On Potato Crop Due To Lack Of Fair Price In Kapurthala
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गोभी के बाद पंजाब में किसानों ने आलू की फसल नष्ट करना शुरू कर दिया है। ऐसी ही एक तस्वीर पंजाब के कपूरथला जिले से सामने आई है।कपूरथला के गांव गोसल निवासी युवा किसान जसकीरत सिंह आलू की फसल के उचित दाम न मिलने से खफा हैं। नाराज युवा किसान जसकीरत सिंह ने अपनी आलू की 11 एकड़ फसल पर ‘हल’ चला दिया।

Farmer Runs Tractor On Potato Crop Due To Lack Of Fair Price In Kapurthala
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने बताया कि पंजाब के दोआबा क्षेत्र में आलू की अधिक पैदावार होती है। बावजूद इसके फसल का उचित मूल्य नहीं मिलता है। फसल की लागत भी नहीं निकल रही है। इसे देखते हुए युवा किसान जसकीरत सिंह ने आलू की फसल को ट्रैक्टर से जोतवा दिया। बता दें कि इससे पहले पंजाब में कई जगह किसानों ने गोभी की फसल भी उचित मूल्य न मिलने पर उजाड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer Runs Tractor On Potato Crop Due To Lack Of Fair Price In Kapurthala
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसानों के अनुसार आलू की फसल पर करीब 60 हजार रुपये प्रति एकड़ खर्च आता है। लेकिन जिस तरह से आलू के दाम औंधे मुंह गिरे हैं, इससे तो प्रति एकड़ 25000 रुपये का उन्हें नुकसान हो रहा है। बकौल, जसकीरत अगर वह ट्रांसपोर्ट खर्च जोड़कर आलू मंडी पहुंचाते हैं तो नुकसान और बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
Farmer Runs Tractor On Potato Crop Due To Lack Of Fair Price In Kapurthala
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यही वजह है कि उसने आलू को खेत में नष्ट करना बेहतर समझा। किसान तरसेम सिंह और सुखदेव सिंह ने बताया कि फसल चक्र से किसान निकल रहे हैं। किसानों ने सब्जी की खेती करनी शुरू की लेकिन उचित दाम न मिलने से परेशान हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed