Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Femina Miss Grand India winner Manika Shyokand became Brand Ambassador of Mera Paani Meri Virasat scheme
{"_id":"602d599e4c560f30631f302b","slug":"femina-miss-grand-india-winner-manika-shyokand-became-brand-ambassador-of-mera-paani-meri-virasat-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस ग्रैंड इंडिया मनिका श्योकंद बनीं इस योजना की ब्रांड अंबेसडर, गीता भेंट कर मनोहर लाल ने दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस ग्रैंड इंडिया मनिका श्योकंद बनीं इस योजना की ब्रांड अंबेसडर, गीता भेंट कर मनोहर लाल ने दी ये सलाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मनिका श्योकंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात।
- फोटो : @mlkhattar
Link Copied
फेमिना मिस ग्रैंड इडिंया मनिका श्योकंद को हरियाणा सरकार ने ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना का ब्रांड अंबेसडर बनाया है। मनिका श्योकंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत करते हुए भविष्य में पर्यावरण संरक्षण पर काम करने का संकल्प व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मनिका श्योकंद को गीता और शॉल भेंट किया और उनसे गीता का अध्ययन करने का अनुरोध किया।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : @mlkhattar
उन्होंने कहा कि गीता में उन्हें जीवन की सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा। बुधवार को अपने आवास पर मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बेटियों की उपलब्धियों पर गर्व प्रकट करते हुए कहा है कि बेटियों ने न केवल हरियाणा का, बल्कि देश का विश्व में नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
घर पहुंचने पर कुछ ऐसे हुआ स्वागत।
- फोटो : @mlkhattar
उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां न केवल खेल, शिक्षा, प्रबंधन, कृषि, उद्योग आदि क्षेत्रों में अग्रणी हैं, बल्कि अब फिल्मों और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी परचम लहरा रही हैं। केमिकल इंजीनियर मनिका श्योकंद जींद जिले की रहने वाली हैं।
4 of 5
लोगों का अभिवादन स्वीकार करतीं मनिका श्योकंद।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मनिका श्योकंद पिछले छह साल में प्रदेश की तीसरी बेटी हैं, जिन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पहले, मानुषी छिल्लर और मीनाक्षी ने भी इसी तरह की सौंदर्य प्रतियोगिता में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : @mlkhattar
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्लास्टिक की अपेक्षा बॉयोडिग्रेडेबल सामग्री जैसे कि कॉटन, बांस, केला, जूट आदि का उपयोग किया जाना चाहिए। इस बारे में उद्यमियों से विचार-विमर्श कर कारगर कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मीडिया सलाहकार अमित आर्य, मनिका श्योकंद की माता ममता श्योकंद, पिता सूरजमल श्योकंद व मामा-मामी व भाई मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।