PICS: वित्तमंत्री पर फूटा गुस्सा तो गेस्ट टीचर्स ने फूंका पुतला
हरियाणा के 5 जिलों की हजारों महिला गेस्ट टीचर्स आज सड़क पर उतर आईं और मंत्रियों पर तंज कसते हुए पुतला फूंका। सीएम को नाटक बाज बताया। देखिए, तस्वीरें।
PICS: वित्तमंत्री पर फूटा गुस्सा तो गेस्ट टीचर्स ने फूंका पुतला
हिसार मंडल के जिला फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, जींद तथा हिसार के गेस्ट टीचर्स बुधवार को क्रांतिमान पार्क में एकत्रित हुए।
PICS: वित्तमंत्री पर फूटा गुस्सा तो गेस्ट टीचर्स ने फूंका पुतला
गेस्ट टीचर्स ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। गेस्ट टीचर्स मंत्रियों पर व्यक्तिगत हमला करने से नहीं चूके।
PICS: वित्तमंत्री पर फूटा गुस्सा तो गेस्ट टीचर्स ने फूंका पुतला
प्रदेश प्रवक्ता अजय लोहान ने कहा कि प्रदेश के मंत्री रोजगार छीनकर उनका घर उजाड़ना चाहते हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने गेस्ट टीचर्स के मंच पर आकर उन्हें पक्का करने का ऐलान किया था।
PICS: वित्तमंत्री पर फूटा गुस्सा तो गेस्ट टीचर्स ने फूंका पुतला
भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में भी इस वादे को शामिल किया। अब वही रामबिलास शर्मा शिक्षा मंत्री बन गए तो उनकी भाषा बदल गई। उच्च न्यायालय की आड़ लेकर गेस्ट टीचरों को सड़क पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। गेस्ट टीचर्स ने सीएम को नाटक बाज बताया।