फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाप-बेटों को एक साथ अंतिम विदाई, साथ जलीं 5 चिताएं, देखकर मां-बहनें बेसुध

Fri, 23 Mar 2018 09:50 AM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Fri, 23 Mar 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Five People of a Family Killed in Hisar, Funeral in Fatehabad
हिसार सड़क हादसा
बाप और बेटों को एक साथ मौत आई, एक साथ अंतिम विदाई दी गई। पांच चिताएं एक साथ जलीं, मंजर देखकर मां बहनें बेसुध हो गई।
Five People of a Family Killed in Hisar, Funeral in Fatehabad
हिसार सड़क हादसा
हिसार हादसे में मारे गए फतेहाबाद के काठमंडी निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्यों को बुधवार शाम को ही अंतिम विदाई दे दी गई। मृतकों के शव पहले पांच मिनट के लिए काठमंडी स्थित निवास पर ले जाए गए और इसके बाद एंबुलैंस से सीधा शिवपुरी पहुंचे तो वहां मौजूद परिवार में हाहाकार मच गया। परिजनों की करूण क्रंदन की चीत्कार दूर दूर तक सुनाई दे रहा था। हाल ऐसा था कि संभालने वाले भी रो दिए।
Five People of a Family Killed in Hisar, Funeral in Fatehabad
हिसार सड़क हादसा
मृतकों में शामिल अपने पिता ओमप्रकाश, भाइयों राधेश्याम और प्रवीण के पार्थिव शरीर को तीसरे बेटे रवि ने मुखाग्रि दी। उनके अलावा उसके चचेरे भाई नवीन ने अपने पिता रघुबीर और दोस्त विकास की चिता को मुखाग्रि दी। इस दौरान श्रीश्याम मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा ने ही नवीन और रवि को अंतिम क्रियाएं पूरी करवाई। एक साथ पांच चिताओं के देखकर शिवपुरी में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति द्रवित हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five People of a Family Killed in Hisar, Funeral in Fatehabad
हिसार सड़क हादसा
बता दें कि हादसा हरियाणा के हिसार में हाइवे पर हुआ। सिरसा के पास दुर्जनपुर चौक पर होंडा सिटी और रोडवेज की बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। मरने वाले पांचों लोग फतेहाबाद के काठमंडी के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान (19) विकास पुत्र पप्पू, (30)प्रवीण पुत्र ओम प्रकाश, (25)राधे श्याम पुत्र ओम प्रकाश, (45)रघुवीर पुत्र बंशीलाल, (55)ओमप्रकाश पुत्र बंशीलाल लाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
Five People of a Family Killed in Hisar, Funeral in Fatehabad
हिसार सड़क हादसा
दो भाई और पिता गंवाने वाले रवि के नहीं थमे आंसू
शवों का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में किया गया। हादसे में शांति नगर निवासी पुष्पा देवी, अनिल मिश्रा, बहलपुर निवासी शिशपाल, जवाहर नगर निवासी रामकुमार, शिव नगर निवासी विघा देवी तथा उसका पति नानक चंद्र आदि घायल हुए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले कार चालक विकास के बड़े भाई विक्रम के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। दो भाई और पिता खो चुके ओमप्रकाश के तीसरे बेटे रवि को लोग संभाल रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed