सब्सक्राइब करें

अचानक रेगुलेटर खुला...ऐसे सिलिंडर ने भी धोखा दिया, पांच की जान पर बनी, आप भी रहें सावधान

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Nov 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Five people scorched due to fire breaks out in gas cylinder at ManiMajara
chandigarh - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़ के गोविंदपुरा में गैस सिलिंडर में आग लग जाने से एक साल की बच्ची समेत पांच लोग झुलस गए। सभी को मनीमाजरा स्थित अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे सेक्टर- 16 अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना सुबह 9:30 बजे की है। आइए जानते हैं कैसे हुआ हादसा...

Five people scorched due to fire breaks out in gas cylinder at ManiMajara
घर का सामान चला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसी मकान के एक कमरे में अनीश रहते हैं। उनके कमरे में सिलिंडर का रेगुलेटर अपने आप खुलकर बाहर आ गया। इस दौरान उसने घर के बरामदे में सिलिंडर को रखकर रेगुलेटर लगाने की कोशिश की। इसी कोशिश के दौरान सिलिंडर के अंदर लगी पिन भी निकल कर बाहर आ गई। जिससे सिलिंडर के अंदर की गैस एकदम से बाहर आने लगी। निकल रही गैस ने पास वाले कमरे से आग पकड़ ली और सिलिंडर में आग लगने से एक धमाका हो गया।

Five people scorched due to fire breaks out in gas cylinder at ManiMajara
मौके पर पहुंचे फायरकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे में अनीश के हाथ-पांव और मुंह झुलस गया। अनीश की मदद करने आए पड़ोसी सलमान ने जब सिलिंडर में बोरी डालकर आग पर काबू पाना चाहा तो वह भी झुलस गया। इसी दौरान बरामदे में चारपाई पर पड़ी एक साल की पड़ोसी की लड़की अलीशा तक भी आग पहुंच गई। अलीशा के माथे और मुंह पर आग लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five people scorched due to fire breaks out in gas cylinder at ManiMajara
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस दौरान अन्य पड़ोसी हारून और बिलाल ने जब सिलिंडर की आग पर काबू पाने की कोशिश की तो वह भी झुल गए। हालांकि बच्ची के अलावा सभी लोगों को उपचार के बाद मनीमाजरा अस्पताल के डॉक्टरों ने घर भेज दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर कर्मचारी ने आग पर काबू पाने में पूरी मदद की है।

विज्ञापन
Five people scorched due to fire breaks out in gas cylinder at ManiMajara
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आग में अनीश के घर का काफी सामान भी जलकर नष्ट हो गया है। अगर फायर कर्मचारी मौके पर पहुंचकर सिलिंडर को बाहर न करते तो आसपास के घरों को बड़ा नुकसान हो सकता था। फायर कर्मियों ने सिलिंडर के मुहाने को बंद कर आग पर काबू पाया। वहीं मनीमाजरा पुलिस इस लापरवाही की भी जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed