{"_id":"5ab4c0c64f1c1be73f8b4851","slug":"four-people-died-in-road-accident-in-kaithal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झटके में खत्म परिवार, 4 लोगों को आई ऐसी दर्दनाक मौत, तस्वीरें देख नहीं पाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटके में खत्म परिवार, 4 लोगों को आई ऐसी दर्दनाक मौत, तस्वीरें देख नहीं पाओगे
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
कैथल में सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक झटके में परिवार खत्म हो गया। पति, पत्नी, बेटा और बेटी को ऐसी मौत आई कि शवों का हाल देखकर हर कोई हैरान रह गया।
कैथल में सड़क हादसा
हादसा हरियाणा के कैथल में गुहला-चीका के पास हुआ। वीरवार शाम हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पटियाला रोड पर गांव टटियाणा के निकट एक बोलेरो चालक ने बाइक सवार पूरे परिवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार, उसकी पत्नी, 7 साल के मासूम बेटे व 4 साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कैथल में सड़क हादसा
वहीं गांव खुशहाल माजरा में हादसे के बाद मातम पसर गया। जिला अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव खुशहाल माजरा निवासी 32 वर्षीय निशान सिंह जेसीबी पर बतौर चालक कार्य करता था। वीरवार को वह अपनी पत्नी सर्वजीत कौर व 7 साल के बेटे जसबीर व 4 वर्षीय बेटी खुशप्रीत को बाइक पर लेकर अपनी सुसराल पंजाब के राजपुरा जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में सड़क हादसा
निशान सिंह को अपने साले की किडनी बदलवाने के लिए उसे दिल्ली लेकर जाना था। जैसे ही निशान सिंह घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर पहुंचा था कि गांव टटियाना के पास सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण पूरा परिवार सड़क पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार लोग उछल कर सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
कैथल में सड़क हादसा
बोलेरो चालक इन सभी को रौंदते हुए ऊपर से निकाल कर ले गया। टक्कर के बाद निशान सिंह, उसकी पत्नी सर्वजीत कौर व बेटे जसबीर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुई बेटी खुशप्रीत को चीका के महावीर दल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया है।