सब्सक्राइब करें

हरियाणा पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़े का चौंकाने वाला खुलासा, 4 गिरफ्तार

ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Tue, 28 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
fraud games in haryana Police recruitment test, accused arrested
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में ध्‍ाांध्‍ाली, 4 ग‌िरफ्तार - फोटो : amar ujala

हरियाणा में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़े के एक और खेल का खुलासा हुआ तो चौंके सभी। दरअसल हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में दौड़ पूरी करने के लिए अत्याधुनिक सिस्टम को चकमा देने की कोशिश कर रहे चार अभ्यर्थियों को अधिकारियों ने पकड़ लिया। दरअसल, दौड़ के वक्त तेज दौड़ने वाले युवकों (खरगोशों)ने अपने कमजोर साथी धावकों (कछुओं) की चिप खुद को लगा ली। लेकिन, उनकी यह हरकत सैटेलाइट से संचालित कंप्यूटर की पकड़ में आ गई। इसके बाद हरकत में आए अधिकरियों ने दौड़ पूरी होने से पहले ही चारों अभ्यर्थियों को दबोच लिया। 

Trending Videos
fraud games in haryana Police recruitment test, accused arrested
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में ध्‍ाांध्‍ाली, 4 ग‌िरफ्तार - फोटो : amar ujala

चारों के खिलाफ एचएसएससी ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पहली बार चिप लगाकर हो रही दौड़ में भी फर्जीवाड़े का यह रास्ता चार अभ्यर्थियों ने निकाल लिया। दो कमजोर धावकों की दौड़ समय पर पूरी कराने के लिए दो तेज दौड़ रहे अभ्यर्थियों ने ऐसा रास्ता निकाला कि एचएसएससी के अधिकारी भी एक बार चौंक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fraud games in haryana Police recruitment test, accused arrested
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala

अधिकारियों के अनुसार सुबह पांच बजे दौड़ शुरू हुई तो इसमें पलवल के पवन और योगेश भी शामिल हुए। इसी दौड़ में रोहतक जिले के सुधीर और विकास भी दौड़े। बताया जाता है कि पलवल निवासी पवन और रोहतक निवासी सुधीर तेज धावक हैं। जबकि, योगेश और विकास को दौड़ पूरी करने की उम्मीद नहीं थी। दौड़ शुरू होते ही पवन ने योगेश की चिप भी अपने शरीर पर लगा ली। इसी तरह सुधीर ने विकास की चिप अपने शरीर पर लगा ली। इसके बाद सभी दौड़ने लगे। योगेश और विकास आराम से दौड़ते रहे, जबकि सुधीर और पवन तेज दौड़ते रहे। 

fraud games in haryana Police recruitment test, accused arrested
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala

एचएसएससी ने पुलिस भर्ती में पहली बार चिप का प्रयोग किया है। यह चिप अभ्यर्थियों के शरीर पर लगा दी जाती है। इसका कनेक्शन सैटेलाइट से जुड़े कंप्यूटर से होता है। जब अभ्यर्थी ट्रैक पर दौड़ता है, तो उसकी लोकेशन और स्पीड कंप्यूटर में नजर आती है। जब पवन और सुधीर अपने अपने साथियों की चिप लगाकर दौड़ना शुरू किया, तो कंप्यूटर पर एक ही स्थान पर दो-दो अभ्यर्थियों की लोकेशन नजर आने लगी। जब बहुत देर तक ऐसा हुआ तो कंप्यूटर पर नजर गढ़ाए अधिकारियों को शक हुआ।

विज्ञापन
fraud games in haryana Police recruitment test, accused arrested
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala

ऐसा संभव ही नहीं था कि दो -दो अभ्यर्थी एक साथ बहुत दूर तक दौड़ते रहे और उनमें जरा भी अंतर न आए। ऐसे में लोकेशन के आधार पर अभ्यर्थियों की पहचान दौड़ के बीच में ही कर ली गई। इसके बाद बीच दौड़ में ही पवन और सुधीर को एचएसएससी के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। इनकी तलाश ली गई तो दोनों के शरीर पर दो-दो चिप मिलीं। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के नाम भी बता दिए। एचएसएससी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चारों अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed