सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों ने मचाया उत्पात, कर्मचारियों से भिड़े

ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jun 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
organically in haryana police recruitment in kurukshetra
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों ने जमकर उत्पात मचाया। आपा खो चुके कुछ अभ्यर्थियों ने पुलिसकर्मियों की धुनाई कर डाली। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इन दिनों पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को अभ्यर्थियों ने जमकर उत्पात मचाया। आपा खो चुके कुछ अभ्यर्थियों की स्थिति यहां तक बिगड़ गई कि उन्होंने पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी और रेडक्रॉस के एक कर्मचारी की धुनाई तक कर डाली। एक अभ्यर्थी चलती एंबुलेंस से कूद गया तो एक ने बेहोश अभ्यर्थी का गला तक दबाने की कोशिश कर डाली। 

Trending Videos
organically in haryana police recruitment in kurukshetra
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
सोनीपत और रोहतक से आए इन अभ्यर्थियों का फिनिशिंग प्वाइंट से कुछ दूर पहले ही एक साथ मानसिक संतुलन बिगड़ा। इस बात को गंभीरता से लेते हुए एचएसएससी ने अब डायरेक्टर हेल्थ से मदद मांगी है। साथ ही अनुशासनहीनता करने वाले अभ्यर्थियों को भी सूचीबद्ध करने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे अभ्यर्थियों को ब्लैकलिस्टेट करने की भी कवायद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
organically in haryana police recruitment in kurukshetra
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala

एचएसएससी की ओर से आयोजित की जा रही हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शनिवार को कई अभ्यर्थी बेहोश हो गए। फिर अचानक उठे और अजीब-अजीब हरकतें करने लगे। इसके पीछे अभ्यर्थियों का नशे का उपयोग करने की चर्चा जोरों पर है। शनिवार को एक अभ्यर्थी के पास से काले रंग का नशीला पदार्थ भी जब्त किया गया। माना जा रहा है कि इस अभ्यर्थी के पास से अफीम मिली है, जो दौड़ने से पहले वह खाने ही वाला था कि रेडक्रॉसकर्मी की नजर उस पर पड़ गई और उसने यह पदार्थ उससे छिन लिया। कई अभ्यर्थियों ने जमकर उत्पात मचाया।

organically in haryana police recruitment in kurukshetra
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala

एचएसएससी ने भर्ती प्रक्रिया के लिए सुबह पांच बजे और सुबह सात बजे अभ्यर्थियों को बुलाया था। रजिस्ट्रेशन के बाद दौड़ शुरू कराई गई। सुबह करीब 9 बजे हुई एक ग्रुप की दौड़ में सोनीपत और रोहतक के ज्यादातर अभ्यर्थी शामिल थे। कुछ अभ्यर्थी फिनिशिंग प्वाइंट्स से कुछ दूर पहले ही अचानक गिरने लगे और इसके बाद बेहोश होते चले गए। कुछ अभ्यर्थी बीच में अचानक अजीब-अजीब हरकतें करने लगे। दो तीन अभ्यर्थियों ने ट्रैक के बाहर खड़ी एंबुलेंस और डंपर पर अचानक अपने सिर मारना शुरू कर दिए। साथ ही खुद के गालों पर तमाचे भी मारते रहे। अचानक इस तरह का व्यवहार देखकर वहां मौजूद अधिकारी और सुरक्षाकर्मी भी सकते में आ गए। सुरक्षाकर्मियों और रेडक्रॉस के कर्मचारियों ने जैसे-तैसे इन पर काबू पाया।

विज्ञापन
organically in haryana police recruitment in kurukshetra
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala

सोनीपत से आए एक अभ्यर्थी की स्थिति ज्यादा खराब हो गई। उसने बीच मैदान में जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इसे रोकने के लिए रेडक्रॉस के एक अधिकारी अपने साथियों के साथ पहुंचे। तब उस युवक ने अचानक रेडक्रॉस अधिकारी का गला पकड़ लिया। यह देखकर एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचा तो युवक ने अधिकारी को छोड़ कर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और जमकर तमाचे रसीद कर दिए। एक सुरक्षाकर्मी बीचबचाव करने पहुंचा तो युवक ने पुलिसकर्मी को छोड़ कर उसकी धुनाई कर डाली। जैसे तैसे युवक को काबू किया गया। इसके बाद भी उसकी अजीब हरकतें जारी रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed