{"_id":"5e04e44c8ebc3e8791705609","slug":"fraud-with-bjp-leader-and-tiktok-star-sonali-phogat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट के साथ ऐसे हुई लाखों की धोखाधड़ी, भाजपा की टिकट पर लड़ चुकीं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट के साथ ऐसे हुई लाखों की धोखाधड़ी, भाजपा की टिकट पर लड़ चुकीं चुनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonali Phogat
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुकान और प्लॉट की खरीद के नाम पर भाजपा महिला नेता सोनाली फौगाट से उनके देवर और अन्य ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इसके बाद सोनाली की शिकायत पर मिलगेट थाना पुलिस ने देवर सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता सोनाली फौगाट ने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में...
Trending Videos
2 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली फौगाट ने मिलगेट थाना पुलिस को दी शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि फरवरी 2011 को गांव भेरियां निवासी हाल आजाद नगर निवासी रामअवतार मित्तल से उनके देवर विकास ने गांव गंगवा में 8 लाख 50 हजार रुपये में एक दुकान खरीदी थी। उसे रामअवतार और विकास ने मिलीभगत कर किसी अन्य को बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली फौगाट ने बताया कि वर्ष 2012 में गंगवा में ही उन्होंने विकास और राजेंद्र के साथ साझेदारी में 12.5 लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा, जिसकी हिस्सेदारी का एक स्टांप पेपर अगस्त 2017 को उन्हें दिया गया। सोनाली ने आरोप लगाया कि विकास ने यह प्लॉट अब तक उनके नाम नहीं किया है और रुपये भी वापस नहीं किए।
4 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : फाइल फोटो
सोनाली ने यह भी आरोप लगाया कि विकास ने उनसे और उनके पति से 30 लाख रुपये कभी दो लाख तो कभी पांच लाख रुपये किस्तों में लिए। इसके अलावा विकास ने फरवरी 2017 को पांच लाख रुपये भी लिए, जो कि अभी तक वापस नहीं दिए। सोनाली फौगाट ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि जब भी विकास से दुकान और रुपये वापस देने की बात की तो उसने साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
जब प्लॉट को नाम करवाने की बात कही तो विकास अपनी पत्नी कोनिका, भाई दिपेश, उसकी पत्नी मोनिका और माता भागवंती उनके घर इस वर्ष 17 दिसंबर को आए और जान से मारने की धमकी दी। मामले में मिलगेट थाना पुलिस ने सोनाली फौगाट की शिकायत पर विकास, रामअवतार मित्तल, कोनिका, दिपेश, मोनिका और भागवंती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X