सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बिक गई माधुरी दीक्षित की कोठी, हरियाणा के इस सीएम ने दी थी, इतने करोड़ में तीन लोगों ने खरीदी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Dec 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Madhuri Dixit's Kothi Sold Today
पंचकूला स्थित माधुरी दीक्षित की कोठी बिकी।
आखिरकार बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की कोठी गुरुवार को बिक गई। कोठी की रजिस्ट्री के लिए उनके पति श्रीराम माधव नेने हरियाणा के पंचकूला पहुंचे थे। आइए जानते हैं कितने में हुआ सौदा और किसने खरीदी माधुरी की कोठी...

 
Trending Videos
Bollywood Actress Madhuri Dixit's Kothi Sold Today
रजिस्ट्री के लिए पति श्रीराम नेने पहुंचे पंचकूला।

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की यह कोठी पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-4 में स्थित है। सन 1996 में सीएम कोटे से माधुरी दीक्षित को यह कोठी दी गई थी। कोठी का नंबर 310 है। इसकी रजिस्ट्री के लिए गुरुवार दोपहर दो बजे माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम माधव नेने पंचकूला तहसील पहुंचे। इस दौरान करीब एक घंटे में कागजी कार्रवाई और रजिस्ट्री की गई। इसके बाद रजिस्ट्री की पूरी कार्रवाई ज्ञान डॉक्यूमेंट सेंटर की ओर से की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Madhuri Dixit's Kothi Sold Today

जानकारी के मुताबिक माधुरी दीक्षित ने एमडीसी कोठी तीन लोगों के नाम पर की है। इसमें अमित तनेजा, भूपिंदर तनेजा और मनी तनेजा का नाम शामिल है। कोठी की रजिस्ट्री 3.25 करोड़ में हुई। तहसीलदार वीरेंद्र गिल व नायब तहसीलदार ईश्वर ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम माधव नेने पत्नी का पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर एमडीसी सेक्टर-4 की कोठी बेचने पहुंचे थे। कागजात जांच की पूरी औपचारिकता करने के बाद रजिस्ट्री की गई। 

Bollywood Actress Madhuri Dixit's Kothi Sold Today
पंचकूला पहुंचे श्री राम नेने। - फोटो : अमर उजाला

सीएम कोटे से 1996 में माधुरी दीक्षित को मिला था प्लॉट 
माधुरी दीक्षित को एमडीसी सेक्टर-4 का प्लॉट नंबर-310 सीएम कोटे से सन 1996 में मिला था। हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल ने माधुरी दीक्षित को सीएम कोटे से प्लॉट दिया था। उसके एवज में माधुरी दीक्षित ने करीब ढाई लाख रुपये जमा कराए थे। पंचकूला तहसील में मीडिया को देख डॉ. नेने ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पर्सनल डॉक्यू्मेंटेशन और ट्रांजेक्शन में मीडिया को दखल नहीं देनी चाहिए। 

विज्ञापन
Bollywood Actress Madhuri Dixit's Kothi Sold Today
- फोटो : सोशल मीडिया

फोटो और सेल्फी लेने में जुटे सभी
मीडिया के अलावा तहसील में कई लोग पहले से माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वह तहसील के बाहर पहुंचे सभी उनके साथ सेल्फी और फोटो सेशन करने में जुट गए। लेकिन उन्होंने किसी से बात नहीं की। वह सीधे तहसीलदार रूम में चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed