फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी स्टाइल में गैंगवार: 50 राउंड फायर और गैंगस्टर ढेर

Mon, 18 Jan 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Mon, 18 Jan 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में गैंगवार: 50 राउंड फायर और गैंगस्टर ढेर

gang war in sonipat: brutal murder of gangster

3 गाड़ियों पर आए हथियारबंद हमलावरों ने कुख्यात गैंगस्टर पर 50 राउडं फायरिंग के बाद उसे ढ़ेर कर डाला। देख‌िए तस्वीरों में पूरी वारदात।

फिल्मी स्टाइल में गैंगवार: 50 राउंड फायर और गैंगस्टर ढेर

gang war in sonipat: brutal murder of gangster

3 गाड़ियों पर आए हथियारबंद हमलावरों ने कुख्यात गैंगस्टर पर 50 राउडं फायरिंग के बाद उसे ढ़ेर कर डाला।  वारदात हरियाणा के सोनीपत के गांव भदाना में घटी। मृतक की पहचान कुख्यात बदमाश एवं पूर्व सरपंच के पुत्र सितेंद्र उर्फ काला के रूप में की गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 19 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हथियारबंद हमलावरों ने पहले तो सितेंद्र की गाड़ी पर कई राउंड फायर किए।

फिल्मी स्टाइल में गैंगवार: 50 राउंड फायर और गैंगस्टर ढेर

gang war in sonipat: brutal murder of gangster

इसके बाद गाड़ी से निकलकर भागते सितेंद्र पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे सितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 50 से अधिक राउंड फायरिंग की है। पुलिस ने देर शाम सितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में गैंगवार: 50 राउंड फायर और गैंगस्टर ढेर

gang war in sonipat: brutal murder of gangster

भदाना का रहने वाला सितेंद्र उर्फ काला शनिवार को गाड़ी में सवार होकर गोहाना से अपने गांव आ रहा था। वह अभी ककरोई से निकलकर भदाना की तरफ जा रहा था कि रास्ते में तीन गाड़ियों में सवार युवकों ने उसके सामने गाड़ी अड़ा दी। जैसे ही सितेंद्र ने गाड़ी रोकी, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गाड़ी पर तीन तरफ से गोलियां चलाई गईं।

विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में गैंगवार: 50 राउंड फायर और गैंगस्टर ढेर

gang war in sonipat: brutal murder of gangster

इस दौरान सितेंद्र गाड़ी में से निकलकर खेतों की ओर भागने लगा। हमलावर भी उसके पीछे-पीछे फायर करते हुए भागे। गाड़ी से लगभग आधा किलोमीटर दूर हमलावरों ने सितेंद्र को ढेर कर दिया। सूचना मिलने पर थाना सदर प्रभारी अजय मलिक और कुछ देर बाद डीएसपी मुकेश जाखड़ एवं एफएसएल की टीम वारदात स्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने सितेंद्र के भाई जसबीर की शिकायत पर कुल 19 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें 13 नामजद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed