Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Gangster Lawrence Bishnoi files plea before Patiala House Court over apprehension of fake encounter
{"_id":"6294dc8411db3b2abb5ee54f","slug":"gangster-lawrence-bishnoi-files-plea-before-patiala-house-court-over-apprehension-of-fake-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala: लॉरेंस बिश्नोई ने जताई मुठभेड़ की आशंका, अदालत से कहा- उसे पंजाब पुलिस के हवाले न किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose Wala: लॉरेंस बिश्नोई ने जताई मुठभेड़ की आशंका, अदालत से कहा- उसे पंजाब पुलिस के हवाले न किया जाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 30 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा दायर याचिका पर विचार करने से अदालत ने सोमवार को इनकार कर दिया। बिश्नोई ने खुद के एनकाउंटर की आशंका जताते हुए अदालत से मांग की है कि जेल अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि उसे पंजाब पुलिस को हिरासत में न दिया जाए।
Delhi | Jailed gangster Lawrence Bishnoi files plea before Patiala House Court over "apprehension of fake encounter by Punjab Police & trial against him being compromised due to production warrants issued by judicial authorities of other states." Court refused to entertain plea.
He had pleaded that prior info be given to Court about production warrant of Punjab Police/any other Police against him ¬ give his custody to any other Police. Also pleads that any Police may investigate case pending against him at Tihar Jail without obtaining physical custody
विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने कहा कि आरोपी के पास अदालत के समक्ष आवेदन दायर करने का कोई आधार नहीं है। आवेदन में तिहाड़ जेल अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई थी कि बिश्नोई के खिलाफ पंजाब या किसी अन्य राज्य पुलिस के किसी भी पेशी वारंट के बारे में अदालत को पूर्व सूचना दी जाए और किसी अन्य राज्य की पुलिस को उसकी हिरासत न दी जाए।
3 of 5
लॉरेंस बिश्नोई
याची ने आवेदन में कहा है कि राजनीतिक रंजिश के चलते उसे पंजाब पुलिस द्वारा फर्जी मुठभेड़ की आशंका है। आरोपी यहां महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (एमसीओसी) अधिनियम के तहत किए गए अपराध के मुकदमे का सामना कर रहा है। आवेदन में कहा गया है कि राज्य की कोई भी पुलिस उसके खिलाफ तिहाड़ जेल में उसके विरुद्ध लंबित किसी भी मामले की बिना उसकी शारीरिक हिरासत के जांच कर सकती है या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसे किसी अन्य अदालत में पेश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लॉरेंस बिश्नोई
उसके पेशी वारंट की अनुमति दी जाती है तो आरोपी के वकीलों को सूचित किया जाए व उसकी हिरासत उचित सुरक्षा व्यवस्था की शर्त के साथ दी जाए। आरोपी को हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़ा जाए और पारगमन के दौरान वारंट पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया जाएगा और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि याचिकाकर्ता को दिल्ली के बाहर किसी अन्य अदालत में पेश करते समय पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
पंजाब पुलिस ने रविवार को कहा कि लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या एक अंतर-गिरोह प्रतिद्वंद्विता का परिणाम है और इसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल था। मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।