फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala: मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की धमकी देने वाला कौन है नीरज बवाना, जिसे कहते हैं दिल्ली का दाऊद

Thu, 02 Jun 2022 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
Gangster Neeraj Bawana Wife Networth Family History and Enemies in Hindi
नीरज बवाना और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने ली, जिसके बाद बंबीहा ग्रुप की तरफ से कहा गया कि दो दिन में मूसेवाला की मौत का बदला लिया जाएगा। अब एक और गैंगस्टर ग्रुप ने मूसेवाला का बदला लेने की धमकी दी है।



धमकी में कहा गया है कि मूसेवाला की हत्या का बदला जल्द ही लिया जाएगा। दिल्ली स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि नीरज बवाना गिरोह ने धमकी दी है। नीरज बवाना गिरोह दिल्ली-एनसीआर में काम करता है। अपनी धमकी में बवाना गैंग ने कहा कि जल्द ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया जाएगा। धमकी फेसबुक के जरिए दी गई है। जिस फेसबुक आईडी से धमकी दी गई है उस पर डीपी नीरज बवाना की लगी हुई है। पुलिस के अनुसार बवाना गैंग के साथ कौशल गुरुग्राम, तिल्लू तेजपुरिया और दविंदर बंबीहा गैंग जुड़ा हुआ है। 

Gangster Neeraj Bawana Wife Networth Family History and Enemies in Hindi
gangster Neeraj Bawana - फोटो : youtube
हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती समेत कई मामलों का आरोपी नीरज बवाना कई साल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भी इसी जेल में बंद है। बिश्नोई और बवाना एक-दूसरे के दुश्मन माने जाते हैं। दिल्ली का रहने वाला नीरज बवाना का नाम बड़े बदमाशों में शामिल है। उसके गैंग में कई शूटर हैं। 
Gangster Neeraj Bawana Wife Networth Family History and Enemies in Hindi
Gangster Neeraj Bawana
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस समय नीरज बवाना गैंग का कोई मुकाबला नहीं है। बवाना गैंग ने अपने सबसे बड़े दुश्मन सुरेन्द्र मलिक उर्फ नीतू दाबोदा गैंग के सभी बदमाशों को रास्ते से हटा दिया है। 24 अक्टूबर 2013 को नीतू दाबोदा दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gangster Neeraj Bawana Wife Networth Family History and Enemies in Hindi
gangster lawrence bishnoi
पुलिस के अनुसार, इस समय उत्तर भारत के गैंगस्टर दो गुटों में बंटे हुए हैं। एक गुट में लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, संदीप उर्फ काला जठेड़ी, जितेंद्र गोगी गिरोह, कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग, हासिम बाबा, राजेश बवानिया और कपिल हैं। वहीं दूसरे गुट में नीरज बवानिया, सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, सुनील राठी, कौशल गैंग, प्रवेश मान, नवीन बाली और पंजाब के देवेंद्र बंबीहा गिरोह शामिल हैं। 
विज्ञापन
Gangster Neeraj Bawana Wife Networth Family History and Enemies in Hindi
neeraj bawana
नीरज बवाना का असली नाम नीरज सहरावत है। वह दिल्ली के बवाना का रहने वाला है। बाद में उसने अपने नाम के पीछे सहरावत हटाकर बवाना लगाना शुरू कर दिया। 33 साल के बवाना पर हत्या, जमीन पर कब्जा, उगाही समेत करीब 50 केस दर्ज हैं। वह अपराध की दुनिया में दिल्ली का दाऊद कहा जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed