{"_id":"5abddbf64f1c1bb6618b4778","slug":"golo-mausi-revealed-secrets-of-ram-rahim-honeypreet-panchkula-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोलो मौसी ने उगले राम रहीम और हनीप्रीत के कई राज, कबूलनामा पढ़ेंगे तो यकीं न होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलो मौसी ने उगले राम रहीम और हनीप्रीत के कई राज, कबूलनामा पढ़ेंगे तो यकीं न होगा
Sat, 31 Mar 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Sat, 31 Mar 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोलो मौसी ने सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम और उसकी 'चहेती' हनीप्रीत के कई राज उगले हैं, जिन्हें जानकर पुलिस भी हैरान है।
2 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
सिरसा सदर थाना पुलिस ने डेरा प्रकरण मामले में गिरफ्तार की गई गोलो मौसी व गुरलीन को रिमांड अवधि पूरी होने पर वीरवार दोपहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है। दो दिन के रिमांड में सदर पुलिस गोलो मौसी को डेरा सच्चा सौदा लेकर गई।
3 of 8
Ram Rahim
यहां पर गोलो मौसी ने पुलिस को उन रास्तों की निशानदेही करवाई जहां से 25 अगस्त 2017 को हिंसा के दौरान डेरा सच्चा सौदा से सामान बाहर ले जाया गया था। एक लाख इनामी गोलो मौसी ने पूछताछ में पुलिस को एक बार फिर से बताया कि उसने हनीप्रीत इंसां के कहने पर 17 अगस्त से लेकर 24 अगस्त 2017 तक डेरा सच्चा सौदा में अनुयायियों को भड़काऊ भाषण दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
और उनसे कहा कि अगर गुरुजी के खिलाफ सीबीआई कोर्ट का फैसला आता है तो किसी ने चुपचाप नहीं बैठना है, चाहे जान भी देनी पड़े। सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि गोलो मौसी व गुरलीन से कड़ी पूछताछ के बाद वीरवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार करके लाया गया था। कोर्ट ने दोनों को फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
5 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
वहीं जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के एक 'करीबी' आदित्य इंसांका सुराग देने वाले शख्स को पांच लाख कर इनाम दिया जाएगा। आदित्य इंसां के आत्म समर्पण की संभावना को लेकर पुलिस प्रशासन ने उसे पहले ही गिरफ्तार करनी की तैयारी शुरू कर दी है। पंचकूला एसआईटी के सिरसा में डेरा डालने के बाद सिरसा पुलिस की ओर से उसे गिरफ्तार करने के लिए जनता से सहयोग मांगा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।