सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जुड़वां बेटियों के जन्म पर परिवार ने पेश की मिसाल, बारात जैसी आगवनी, बैंड बाजे से किया स्वागत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Sep 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Good News, Happiness In A family Of Amritsar After Twins Daughter's Birth
परिवार ने पेश की मिशाल - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के अमृतसर में एक परिवार ने बेटियों के जन्म पर शानदार मिसाल पेश की। समाज में उत्साह पेश करने वाली इस मिसाल के बारे में जिसने भी सुना वह वाह करने पर मजबूर हो गए। आइए जानते हैं पूरा मामला...

Trending Videos
Good News, Happiness In A family Of Amritsar After Twins Daughter's Birth
- फोटो : अमर उजाला

अमृतसर के इस परिवार ने जुड़वां बेटियों के जन्म पर समाज को नया संदेश दिया है। परिवार ने नवजात बेटियों का शानदार स्वागत किया और केक काटकर मोहल्ले में मिठाई बांटी। बेटियों के जन्म पर किस्मत को कोसने वाले लोगों के लिए यह नसीहत दी है अमृतसर के गोबिंद नगर स्थित चौड़ा बाजार में रहने वाले जतिंदर सिंह टोनी और पत्नी राजिंदर कौर ने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Good News, Happiness In A family Of Amritsar After Twins Daughter's Birth
बेटियों के जन्म पर परिवार में खुशी - फोटो : अमर उजाला

अब तीन बेटियों का पिता बन चुके जतिंदर सिंह टोनी और उनकी मां ने दोनों जुड़वां बेटियों को फूलों से सुसज्जित कार से घर पहुंचाया। घर भी फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया। जैसे ही बेटियों गोद में उठाकर जतिंदर सिंह घर पहुंचे, बैंड बाजों से उनका स्वागत हुआ। घर के बाहर पंजाब की परंपरा के अनुसार सरसों का तेल चौया (डाला) गया गया। केक भी काटा गया। 

Good News, Happiness In A family Of Amritsar After Twins Daughter's Birth
- फोटो : अमर उजाला

जतिंदर सिंह के अनुसार राजिंदर कौर से शादी के बाद मेरी यह दिली इच्छा थी कि पहली संतान के रूप में बेटी हो। मैंने गुरु घर से मन्नत भी मांगी थी। गुरु महाराज ने बेटी दे दी। बेटी का नाम मनमीत कौर माही रखा। माही अब सात साल की हो चुकी है। इसके बाद पत्नी फिर गर्भवती हुई तो हमने बेटी की ही इच्छा जाहिर की। 

विज्ञापन
Good News, Happiness In A family Of Amritsar After Twins Daughter's Birth
- फोटो : अमर उजाला

परमात्मा की कृपा से एक साथ दो बेटियां हुईं। मैंने अपनी मां को फोन पर बता दिया था कि आप दो बेटियों की दादी बन गई। मां ने पूरे घर को सजा दिया। फूलों से सजी गाड़ी में पोतियों को घर लाई। आज मैं और मेरी पत्नी बेहद खुश हैं। मध्यम वर्गीय परिवार से संबधित जतिंदर सिंह को बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। वहीं राजिंदर कौर ने कहा कि हम गुरु महाराज के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने बेटियां बख्शी। हम इन्हें बेटों से ज्यादा प्यार देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed