{"_id":"5d700bb08ebc3e93ce4f96be","slug":"blast-in-batala-blast-in-crackers-factory-in-batala-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बटाला ब्लास्टः पढ़ें-फैक्ट्री का 2017 कनेक्शन, अगर जाग जाता प्रशासन तो नहीं जाती 23 लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला ब्लास्टः पढ़ें-फैक्ट्री का 2017 कनेक्शन, अगर जाग जाता प्रशासन तो नहीं जाती 23 लोगों की जान
आर. रघुवंशी , अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Sep 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बटाला में फैक्ट्री में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरु रामदास कालोनी स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 23 लोगों की मौत से पूरे बटाला में मातम छा गया है। धमाके की खबर सुन पूरा शहर कालोनी में उमड़ पड़ा और जिससे भी जो सहयोग हो सका, वह किया। यह पहला मौका नहीं जब इस फैक्ट्री में धमाका हुआ है। इससे पहले भी इसी फैक्ट्री में जनवरी 2017 में धमाका हुआ था।
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
- फोटो : अमर उजाला
उस धमाके में एक मजूदर अभिषेक पुत्र मुन्ना निवासी बिहार जख्मी हो गया था और फैक्ट्री में आग लग गई थी। वह लगभग 90 प्रतिशत झुलस गया था। पटाखा फैक्ट्री कई सालों से रिहायशी क्षेत्र में चल रही है। मोहल्ला के लोगों ने कहा कि कई बार प्रशासन को लिखित में देने के बाद भी फैक्ट्री को यहां से शिफ्ट करने के लिए कुछ नहीं किया गया।
3 of 5
बटाला और अमृतसर के अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
जिस रिहायशी क्षेत्र में यह फैक्ट्री थी, ठीक उसी रोड पर पास ही में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल है। छुट्टी के बाद यह रोड बच्चों से खचाखच भरा रहता है। बच्चों की छुट्टी करीब 2 बजे हो जाती है। धमाका करीब चार बजे के पास हुआ। अगर यह धमाका दो-ढाई बजे के बीच होता तो एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दुर्घटना की वजह से बाबे दा ब्याह पर्व मनाने की खुशी आधी हो गई है। बटाला में पिछले कई दिनों से विवाह पर्व को लेकर जो खुशियां देखी जा रही थी वह बुधवार को मातम में बदल गई। शिरोमणि प्रबंधक कमेटी ने गुरुवार को मनाया जाने वाला श्री गुरु नानक देव जी का विवाह पर्व को बिल्कुल सादे ढंग से मनाने का फैसला किया है। गुरुद्वारा कंध साहिब के मैनेजर गुरतिंदरपाल सिंह भाटिया ने बताया कि नगर कीर्तन का रूट प्लान बदल दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
दूर-दूर तक फैला मलबा
- फोटो : अमर उजाला
पांच सितंबर को नगर कीर्तन उस रोड से नहीं गुजरेगा, जिसके पास यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार शोक में कोई आतिशबाजी नहीं की जाएगी और न ही फूलों की वर्षा होगी। वहीं घटना में घायल हुए पीड़ितों का श्री गुरू रामदास अस्पताल वल्ला में फ्री इलाज किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।