{"_id":"69f1bdc28b41e3320404f72a","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-to-meet-president-on-may-5-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम मान, आप छोड़ चुके राज्यसभा सांसदों के मुद्दे पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम मान, आप छोड़ चुके राज्यसभा सांसदों के मुद्दे पर करेंगे चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात की और राष्ट्रपति से मुलाकात समेत कई मुद्दों पर जानकारी दी।
सीएम मान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पांच मई को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। मान राष्ट्रपति से आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों के संदर्भ में बात करेंगे।
Trending Videos
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि 15 लोगों को ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किया जा रहा है, इनमें से 11 पंजाबी हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। दो तेलंगाना के, एक उत्तराखंड और एक हरियाणा का है। ऑस्ट्रेलिया में इन लोगों पर कानून तोड़ने का आरोप है, जिस वजह से ऑस्ट्रेलियाई सरकार इन्हें वापस भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि आज शाम को भाखड़ा बांध से 21000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। सिंचाई के लिए एक से 3 मई तक विभिन्न जिलों के नहरों में पानी पहुंच जाएगा। जालंधर में आप की बैठक पर मान ने कहा कि केवल पार्टी के पर्यवेक्षकों की बैठक है। रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के मामले में सीएम मान ने कहा कि पंजाब की टीम केंद्रीय एजेंसी के संपर्क में है और जांच चल रही है।

कमेंट
कमेंट X