सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बटाला धमाकाः चारों तरफ चीख-पुकार, लाशों का ढेर और अपनों को तलाशते लोग, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Sep 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Blast in Crackers Factory In Batala Punjab, Live Photo
बटाला में पटाखा फैक्ट्री में धमाका - फोटो : अमर उजाला

बटाला में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 25 लोग घायल हो गए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा बटाला शहर हिल उठा। आइए तस्वीरों में देखें पूरा हादसा....

Trending Videos
Blast in Crackers Factory In Batala Punjab, Live Photo
राहत एंव बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके ने पूरे शहर को सन्न कर दिया। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के परिजनों को जैसे ही हादसे के बारे में पता चला वो बदवास होकर भागे। सभी अपनों की तलाश में थे। लेकिन दूर-दूर तक मलबा ही फैला था। उसी मलबे में अपनों की तलाश में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Blast in Crackers Factory In Batala Punjab, Live Photo
दूर-दूर तक फैला मलबा - फोटो : अमर उजाला

फैक्ट्री के साथ ही कई परिवारों पर गमों का पहाड़ भी टूट पड़ा। देखते-देखते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। जैसे ही मृतकों के शव निकलने शुरु हुए पूरा माहौल चीख-पुकार और चित्कार में बदल गया। अभी तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 25 लोग घायल हैं। अभी घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 

Blast in Crackers Factory In Batala Punjab, Live Photo
राहत एवं बचाव कार्य में जुटा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की भी संभावना है। खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान चलाया। 10 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। बटाला-जालंधर रोड पर हंसली इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में तब 50 से ज्यादा कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

विज्ञापन
Blast in Crackers Factory In Batala Punjab, Live Photo
बटाला में फैक्ट्री में धमाका - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्ट्री में धमाके से आसपास की कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। फैक्ट्री के पास बने एक मॉल के तो शीशे चकनाचूर हो गए। काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके के चलते फैक्ट्री के बाहर खड़ी कार भी नाले में गिर गई। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया के दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की घटना की है। फैक्ट्री रिहायशी इलाके में थी। धमाके से पूरी इमारत धाराशायी हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed