{"_id":"6a7f736c1a2d841e8b047af9","slug":"parking-dispute-between-school-and-residents-in-sector-30-resolved-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1097100-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-30 में स्कूल-निवासियों का पार्किंग विवाद सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-30 में स्कूल-निवासियों का पार्किंग विवाद सुलझा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-30-बी के गुरु नानक खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन और स्थानीय निवासियों के बीच पार्किंग विवाद का समाधान हो गया है। भाजपा नेता संजय टंडन ने शुक्रवार को स्कूल परिसर में दोनों पक्षों के साथ बैठक की। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बातचीत के बाद सहमति बनी।
समझौते के तहत स्कूल समय में विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए स्कूल प्रबंधन को पार्किंग की तय जगह उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, निवासी स्कूल परिसर और रिहायशी क्षेत्र की सीमा के बीच मौजूद पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े नहीं करेंगे और वैकल्पिक पार्किंग का इस्तेमाल करेंगे। टंडन ने कहा कि जनसुविधा से जुड़े मुद्दों का समाधान उनकी प्राथमिकता है। नागरिकों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनका समाधान कराना सामूहिक जिम्मेदारी है।