फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   37 personnel and citizens honored on Independence Day

Chandigarh News: स्वतंत्रता दिवस पर 37 कर्मियों और शहरवासियों को सम्मान

Sat, 15 Aug 2026 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
37 personnel and citizens honored on Independence Day
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ प्रशासन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 37 सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों और शहरवासियों को सम्मानित करेगा। प्रशासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को सम्मानित होने वालों की सूची जारी की। 15 अगस्त को सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में आयोजित प्रशासनिक कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया इन्हें प्रशंसा प्रमाणपत्र देंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य, शिक्षा और इंजीनियरिंग क्षेत्र से 11 नाम
स्वास्थ्य विभाग से जीएमएसएच-16 की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी गुरमीत कौर, जीएमसीएच-32 की पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. उमा हांडा, आयुष विभाग के होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज कौल और जीआरआईआईडी-31 की योग चिकित्सक मनीषा शर्मा का चयन हुआ है। यूटी सचिवालय के निजी सचिव सुरिंदर कुमार और क्लर्क सुमित, वित्त विभाग के अधीक्षक ग्रेड-2 राकेश कुमार और वरिष्ठ सहायक लखविंदर सिंह, स्कूल शिक्षा निदेशालय की उपनिदेशक बिंदु अरोड़ा, इंजीनियरिंग विभाग के एसडीई बिपिन कुमार और शहरी विकास विभाग की आर्किटेक्ट दीपिका कोहली भी सम्मानित होंगी।
विज्ञापन

पुलिस, निगम और प्रशासन के कर्मचारी भी सूची में
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुमित जिंदल, होमगार्ड स्वयंसेवक अजय दत्त शर्मा, श्रम विभाग के क्लर्क अमित मिश्रा, उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक ग्रेड-1 मोहन सिंह, एस्टेट ऑफिस के वरिष्ठ सहायक-कम-ब्रांच इंचार्ज गुरबचन सिंह और सीटीयू ड्राइवर राजेश को सम्मान मिलेगा। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट-10 के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जोगिंदर पाल सिंह, पुलिस के वरिष्ठ सहायक गुरनेक सिंह, उद्योग विभाग की कंसल्टेंट विजयता शर्मा, निगम के सैनेटरी दीप चंद, सफाई कर्मचारी वेद पाल और वरिष्ठ सहायक विवेक मेहता भी सूची में हैं। कानून विभाग की सहायक जिला अटॉर्नी अशिमा प्रकाश, जनसंपर्क विभाग के सहायक पीआरओ सचिन सिंगला, हॉस्पिटैलिटी विभाग के सुपरवाइजर अनिल कुमार कौशल और आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ भूपिंदर सिंह राणा को भी सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक सेवा, कला और खेल के चेहरे
सामाजिक सेवा में सुपर्णा सचदेव, राकेश उप्पल, धनंजय चौहान और अश्वनी सिंगला को सम्मानित किया जाएगा। सिमरन और विपिन कुमार को सामाजिक सेवा व सिविल डिफेंस वालंटियर के तौर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाणपत्र मिलेगा। कला-संस्कृति में डॉ. नेहा मिगलानी, खेल में शीतल रानी और शनाया जैन को सम्मान मिलेगा। दिवंगत मास्टर वंश बंसल के पिता टोनी बंसल को भी उनके योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed