सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Civic Body Elections: CM Nayab Saini Releases BJP's Sankalp Patra Sounds Election Bugle from Panchkula

हरियाणा निकाय चुनाव: सीएम नायब सैनी ने जारी किया भाजपा का 'संकल्प पत्र', पंचकूला से फूंका चुनावी बिगुल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 29 Apr 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत समिति की 588 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के मुताबिक 290 पंचायत समिति के सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

Haryana Civic Body Elections: CM Nayab Saini Releases BJP's Sankalp Patra Sounds Election Bugle from Panchkula
स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा आज पंचकूला में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रभारी सतीश पुनिया व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मौजूदगी में पार्टी घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।
Trending Videos

उपचुनाव में एक जिप सदस्य, छह सरपंच व 275 पंच निर्विरोध चुने गए

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत समिति की 588 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के मुताबिक 290 पंचायत समिति के सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें एक जिला परिषद, आठ पंचायत समिति के सदस्य, छह सरपंच , 275 पंच शामिल हैं। इसके अलावा सरंपच की दो सीटों और पंच की 293 सीटों पर किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 10 मई को जिला परिषद की एक सीट, पंचायत समिति की चार, सरपंच की 24 और पंच की 28 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पंचायत समिति की कुल 12 सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें से 8 निर्विरोध और 4 पर चुनाव होंगे।

वहीं, सरपंच के पद पर 32 सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें 6 निर्विरोध चुने गए, 24 पर चुनाव होंगे, और 2 सीटों पर नामांकन नहीं हुआ। पंच के पद पर सबसे अधिक सक्रियता यहां दिखी। 542 सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें से 275 निर्विरोध, 28 पर चुनाव होंगे, और 239 सीटों पर नामांकन नहीं हुआ। जिला वार आंकड़ा देखे तो हिसार में सबसे अधिक हलचल रही, जहां 64 पंच सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें 39 निर्विरोध और 19 पर चुनाव होंगे। कैथल में 50 पंच सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें 34 निर्विरोध और 15 पर चुनाव होंगे। सोनीपत में 53 पंच सीटों पर नामांकन हुआ, लेकिन 31 सीटों पर नामांकन नहीं मिला, जो सबसे अधिक है। पंचकूला में स्थिति उलट रही, यहां 23 पंच सीटों में से केवल 1 निर्विरोध और बाकी 22 पर नामांकन नहीं हुआ।

निकाय चुनाव में यह बनी स्थिति

निकाय चुनाव में अंबाला में मेयर पद के चार उम्मीदवार व पार्षद के 21 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। सांपला नगर पालिका चुनाव के चेयरमैन पद के 15 प्रत्याशियों में से 5 ने नामांकन वापस ले लिया है ,जबकि 15 वार्ड में छह प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। वहीं, सोनीपत नगर निगम में मेयर पद के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में बचे है। मंगलवार को अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन के बेटे दिव्यांक जैन और कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान की पत्नी मेघा दिवान ने नामांकन वापस लिया। पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में 28 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है। अब मैदान में 79 प्रत्याशी बचे हैं। वहीं, पंचकूला में पार्षद के दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed