सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Speaker seeks clarification from Hooda for holding parallel session outside Vidhan Sabha

Chandigarh-Haryana News: विधानसभा के बाहर समानांतर सत्र चलाने पर स्पीकर ने हुड्डा से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सचिवालय ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव से भी मांगी टिप्पणी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा परिसर के बाहर समानांतर सत्र आयोजित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पत्र लिखकर औपचारिक जवाब तलब किया है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने विधानसभा परिसर के बाहर विधायकों को एकत्रित कर समानांतर सत्र चलाने के प्रयास को गंभीर मामला बताते हुए हुड्डा से स्पष्टीकरण मांगा है। विधानसभा सचिवालय ने इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्य सचिव से भी टिप्पणी मांगी है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि इस प्रकार की गतिविधि न केवल संसदीय परंपराओं के विपरीत है बल्कि इससे विधानसभा की गरिमा और स्थापित नियमों पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने हुड्डा से पूछा कि आखिर किन नियमों और संसदीय प्रक्रियाओं के तहत इस तरह की कार्रवाई की गई। पत्र में 27 अप्रैल को आयोजित हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र को असांविधानिक करार देने पर भी सवाल उठाए गए हैं। अध्यक्ष ने जानना चाहा है कि किस सांविधानिक या प्रक्रियात्मक आधार पर इस सत्र और उसकी कार्यवाही को असांविधानिक बताया गया। साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में लाए गए सरकारी प्रस्ताव को असांविधानिक कहने के पीछे क्या ठोस कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याण ने कहा कि सदन की कार्यवाही संविधान, निर्धारित नियमों और स्थापित संसदीय परंपराओं के अनुरूप संचालित होती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की समानांतर या भ्रामक गतिविधि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और उनके सदस्यों की प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नेता प्रतिपक्ष इस मुद्दे पर जल्द और स्पष्ट जवाब देंगे, ताकि स्थिति साफ हो सके और लोकतांत्रिक मर्यादाओं व संसदीय परंपराओं की गरिमा बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed