{"_id":"69f30a3b1b068c8740017d76","slug":"video-nafe-singh-rathis-wife-alleges-cbi-has-taken-no-action-in-the-case-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नफे सिंह राठी की पत्नी का आरोप-सीबीआई ने केस में नहीं की कोई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नफे सिंह राठी की पत्नी का आरोप-सीबीआई ने केस में नहीं की कोई कार्रवाई
चंडीगढ़ में इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले में उनकी पत्नी ने कहा कि सीबीआई ने इस केस में कोई कार्रवाई नहीं की।
केस की जो स्थिति पहले थी आज भी वही है। आरोपी अभी तक बाहर घूम रहे हैं।
असली शूटर्स को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। नकली शूटर्स को जेल में डाल रखा है। इस मामले में नौ आरोपी हैं। जिसमें एक भाजपा नेता है।
नफे सिंह राठी ने पहले ही सरकार को चेताया था कि उनकी जान को खतरा है। लेकिन तब भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उनकी हत्या हो जाती है। अब भी सरकार कुछ नहीं कर रही।
नफे सिंह राठी के बेटे ने कहा कि जो आरोपी हैं उनको कभी थाने में भी नहीं बुलाया गया।
नफे सिंह राठी ने कई बार सरकार के सामने मांग उठाई कि उनको सुरक्षा दी जाए। कम से कम एक पुलिस कर्मी दिया जाए।
सीबीआई जांच में यह साफ हो गया था कि यह गैंगवार नहीं था, यह सोची समझी साजिश है। यह भी पता चला कि चार शूटर्स को 50-50 लाख रुपये दिए गए। डेढ़ करोड़ रुपये के हथियार आए। सीबीआई न पैसे लेने वालों को ट्रेस कर पाई और न ही हथियारों को। जबकि वह शूटर और हथियार आज भी हरियाणा में हैं।
हमने हत्याकांड से पहले सुरक्षा मांगी थी। हमें नहीं मिली। लेकिन जो लोग आरोपी हैं। उनके नाम हमने एफआईआर में लिखवाए भी नहीं थे। सरकार ने उनके घरों के बाहर सुरक्षा लगा दी। सरकार बताए हमें सुरक्षा नहीं दी लेकिन आरोपियों को सुरक्षा दे दी।
हम सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे और खापों को भी इकट्ठा करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।