{"_id":"69f2a7569e964dbad200b20e","slug":"video-police-destroyed-drugs-under-operation-dahan-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने 4.71 करोड़ कीमत के 942 किलोग्राम मादक पदार्थ किए नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने 4.71 करोड़ कीमत के 942 किलोग्राम मादक पदार्थ किए नष्ट
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:48 AM IST
पुलिस के मालखानों में कई साल से करोड़ों के नशे का सामान जमा था। सुनवाई हो जाने के बाद भी इनको नष्ट नहीं कराया जा सका था। बुधवार को ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने आठ थानों में जमा नशे के इस सामान को नष्ट करा दिया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में विभिन्न थानों से जब्त मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया गया। सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि अलग-अलग थानों से जुड़े कुल 60 अभियोगों में जब्त 942.17 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए। बाजार में इनकी अनुमानित कीमत 4.71 करोड़ आंकी गई। मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में यह कार्रवाई बिजौली स्थित ग्रोथ सेंटर में पूरी कराई गई। इस दौरान एसपी सिटी प्रीति सिंह समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।