सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   A new IMT will be built in Narayangarh, farmers have agreed to give land.

Chandigarh-Haryana News: नारायणगढ़ में बनेगा नया आईएमटी, किसानों ने जमीन देने पर जताई सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
450 एकड़ भूमि पर शुरू होगी औद्योगिक विकास की नई पहल
Trending Videos


सीएम सैनी से मुलाकात के बाद किसानों ने मिठाई खिलाकर जताया आभार
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नारायणगढ़ में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। बुधवार को नारायणगढ़ क्षेत्र के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर आईएमटी के लिए जमीन देने पर सहमति जताई है। किसानों ने सरकार की ओर से तय दरों पर अपनी भूमि देने का भरोसा दिया, जिससे करीब 450 एकड़ भूमि उपलब्ध होगी।

आईएमटी की प्रक्रिया शुरू होने पर किसानों ने सीएम को मिठाई खिलाकर स्वागत किया और आभार जताया। अंबाला क्षेत्र को गुरुग्राम की तर्ज पर आधुनिक औद्योगिक केंद्र बनाया जाएगा। प्रदेश में 10 नए आईएमटी विकसित करने की योजना है। इनमें से कई स्थानों पर काम पहले से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायणगढ़ में आईएमटी बनने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, उद्योगों का विस्तार होगा और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह कदम हरियाणा को औद्योगिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed