{"_id":"69f206226e84a4c17909490b","slug":"pratap-singh-became-a-member-of-the-bar-council-for-the-fifth-consecutive-time-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1094-1007361-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: बार काउंसिल चुनाव में प्रताप सिंह लगातार 5वीं बार बने सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: बार काउंसिल चुनाव में प्रताप सिंह लगातार 5वीं बार बने सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन
-23 सदस्यों काे चुनाव के माध्यम से चुना गया, दो और सदस्यों को किया जाएगा शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चुनाव में एडवोकेट प्रताप सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने लगातार पांचवीं बार सदस्य बनने का रिकॉर्ड बनाया है। प्रताप सिंह को चुनाव में भारी समर्थन मिला और वे शीर्ष स्थान पर रहे। चुनाव परिणाम में कुल 23 सदस्यों के नाम घोषित किए गए हैं जबकि 25 सदस्यीय परिषद को पूरा करने के लिए महिलाओं के प्रतिनिधित्व की दो अतिरिक्त सीटें शामिल की जाएंगी।
चुनाव नतीजे के मुताबिक प्रताप सिंह, राकेश गुप्ता, गुरतेज सिंह ग्रेवाल, प्रदीप परमार, अमरजीत कौर, करणजीत सिंह, अजय चौधरी, करमजीत सिंह, मिंदरजीत यादव, दयाल प्रताप सिंह रंधावा, अमित राणा, शर्मिला शर्मा, रजनी नंदा, विजेंद्र सिंह अहलावत, प्रवेश यादव, राजेंद्र जुनेजा, रजत गौतम, हरप्रीत सिंह मुल्तानी, सुवीर सिद्धू, परधुमन गर्ग, नीरज श्योराण, सुनीता काल्सन और अंजलि सेहरावत इस बार काउंसिल के सदस्य बने हैं। चुनाव परिणाम के बाद सभी चयनित सदस्यों ने मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और बार काउंसिल की गरिमा को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
Trending Videos