सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Heat stroke management units to be set up in hospitals

Chandigarh-Haryana News: अस्पतालों में बनेंगी हीट स्ट्रोक प्रबंधन इकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे राज्य में हीट हेल्थ एक्शन प्लान को सख्ती से लागू करने के निर्देश
Trending Videos

चंडीगढ़। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। पूरे राज्य में हीट हेल्थ एक्शन प्लान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली के माध्यम से हीट से संबंधित बीमारियों की प्रतिदिन निगरानी व रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को समयबद्ध व सटीक डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
राज्य के सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दवाइयां, ओआरएस, आईवी फ्लूड, आइस पैक सहित अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गंभीर मामलों के उपचार के लिए समर्पित हीट स्ट्रोक प्रबंधन इकाइयां स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस सेवाओं को त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी हीट वेव अलर्ट नियमित रूप से स्वास्थ्य संस्थानों व आम जनता तक पहुंचाए जाएंगे, जिससे अग्रिम तैयारी बेहतर हो सके।
चिकित्सा अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ व फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को हीट से जुड़ी बीमारियों की पहचान व त्वरित उपचार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वास्थ्य संस्थानों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, कूलिंग व्यवस्था व आपातकालीन तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही फायर सेफ्टी ऑडिट, इलेक्ट्रिकल निरीक्षण व मॉक ड्रिल भी नियमित रूप से कराए जा रहे हैं।


लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

डाॅ. मिश्रा ने आम जनता से अपील की है कि वे गर्मी से बचाव के लिए विशेष उपायों को अपनाएं। पर्याप्त पानी पीना, ओआरएस या ताजे फल के जूस का सेवन करना, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना और सिर को ढंककर रखना। उन्होंने विशेष रूप से शिशुओं, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और श्रमिकों के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की बात कही है। कार्यस्थलों पर नियोक्ताओं से श्रमिकों के लिए ठंडे पानी और छायादार विश्राम स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई है। साथ ही अत्यधिक गर्मी में खुले स्थानों पर आयोजनों से बचने की सलाह दी गई है। सभी सार्वजनिक आयोजनों में पेयजल, छाया, कूलिंग व्यवस्था और चिकित्सा सहायता की उपलब्धता को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed