सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Doing Business Set to Become Easier as Haryana Government Introduces Major Reform Bill

Haryana: अब कारोबार करना होगा आसान, सरकार लाएगी बड़ा सुधार बिल; निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने की कवायद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 30 Apr 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

एमएसएमई और नए उद्योगों को विशेष राहत देते हुए स्व-घोषणा के आधार पर कारोबार शुरू करने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही राइट टू बिजनेस एक्ट के जरिए शुरुआती निरीक्षण कम होंगे।

Doing Business Set to Become Easier as Haryana Government Introduces Major Reform Bill
सीएम नायब सैनी - फोटो : ANI/File
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर नियमों में ढील देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत ओम्निबस बिल लाया जाएगा, जिससे कई विभागों के जटिल नियमों को सरल बनाकर एकीकृत कानूनी ढांचे में शामिल किया जाएगा।
Trending Videos

 
सरकार का उद्देश्य कारोबार शुरू करने और चलाने की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और आसान बनाना है। भूमि उपयोग, निर्माण स्वीकृति, लाइसेंस और व्यापारिक अनुमतियों में कई अनावश्यक प्रक्रियाएं खत्म की जाएंगी। लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्रों में भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) की जरूरत पहले ही समाप्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसएमई और नए उद्योगों को विशेष राहत देते हुए स्व-घोषणा के आधार पर कारोबार शुरू करने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही राइट टू बिजनेस एक्ट के जरिए शुरुआती निरीक्षण कम होंगे।

पुराने औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये का सक्षम फंड भी प्रस्तावित किया गया है। सरकार सिंगल विंडो सिस्टम को और मजबूत कर 30 दिन के भीतर मंजूरी देने का लक्ष्य बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed