सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Startup culture and skill development will be promoted in colleges and universities.

Chandigarh-Haryana News: कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में स्टार्टअप संस्कृति व कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
Trending Videos

- उच्च शिक्षा परिषद और वाधवानी फाउंडेशन के बीच हुअर एमओयू
- नई शिक्षा नीति के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने वाधवानी फाउंडेशन के साथ महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में उद्यमिता, स्टार्टअप संस्कृति और कौशल विकास को बढ़ावा देना है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने इसे सरकारी शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाली पहल बताया है।
पंचकूला में आयोजित परिषद की पांचवीं बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बुनियाद और सुपर-100 जैसी योजनाओं की सफलता के बाद अब इसी मॉडल को उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू किया जाएगा। इससे युवा आत्मनिर्भर बनेंगे और रोजगार सृजन में योगदान देंगे। इस दौरान परिषद के न्यूजलेटर के पहले संस्करण विजन मिशन डॉक्युमेंट-2047 और कार्यशाला आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेशव्यापी जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों व विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के अवसरों और प्रावधानों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका अब केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि उन्हें विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल और उद्यमिता के लिए भी प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed