{"_id":"598411334f1c1b55208b463c","slug":"google-job-offer-to-harshit-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Google में 1.44 करोड़ की नौकरी के ऑफर मामले में सामने आया एक सच, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Google में 1.44 करोड़ की नौकरी के ऑफर मामले में सामने आया एक सच, जानिए
Sat, 05 Aug 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Aug 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
हर्षित को गूगल में नौकरी का ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
12वीं के लड़के को Google में 1.44 करोड़ की नौकरी के ऑफर मामले में आए दिन नए सच सामने आ रहे हैं। अब एक ऐसा खुलासा हुआ है, जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
2 of 7
हर्षित को गूगल में नौकरी का ऑफर
दरअसल, मामले में स्कूल प्रशासन की हर कदम पर गलतियां सामने आई हैं। जिस वजह से न सिर्फ प्रशासन की किरकिरी हुई, बल्कि हर्षित को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। जांच में सामने आया है कि गूगल की ओर से जो लेटर जारी हुआ है, उसमें गलतियां हैं। डेट ऑफ बर्थ की स्पेलिंग गलत है। व्याकरण की भी गलतियां हैं। ऑफर लेटर को देखकर साफ लग रहा है कि इसमें फोटो शॉप की कलाकारी की गई है। इसके बावजूद टीचर उसे पहचान नहीं पाए।
3 of 7
हर्षित को गूगल में नौकरी का ऑफर
दूसरी बात ये कि हर्षित के 12वीं में मात्र 43 प्रतिशत मार्क्स आए थे। इसके बावजूद जब टीचर के सामने गूगल लेटर आया तो उन्होंने यह भी जांचने की कोशिश नहीं की कि एक सामान्य से स्टूडेंट को गूगल में नौकरी कैसे मिल गई? प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि टीचर ने बिना जांच परख के गूगल के पत्र को आधार मानकर मीडिया में जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हर्षित को गूगल में नौकरी का ऑफर
हर्षित की मां ने बताया कि 15 जुलाई को उनके बेटे ने स्कूल टीचर को सूचना दे दी थी। उसके बाद भी स्कूल टीचर या प्रिंसिपल ने कोई जांच नहीं की। आखिर टीचर ने 15 दिन बाद क्यों मीडिया को जानकारी दी है। इसके पीछे तर्क यह था कि शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों से उनकी योग्यता व उपलब्धि का ब्यौरा मांगा था, ताकि 15 अगस्त के दिन सम्मानित किया जा सके।
विज्ञापन
5 of 7
हर्षित को गूगल में नौकरी का ऑफर
कहा जा रहा है कि इसी को भुनाने के लिए स्कूल प्रशासन ने मीडिया में लेटर जारी कर दिया। ताकि उन्हें वाह वाही मिल सके और पुरस्कार के लिए एक जमीन तैयार हो सके। अब मामले की रिपोर्ट डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन ने एजूकेशन सेक्रेटरी को दे दी है, क्योंकि एजूकेशन सेक्रेटरी को ही इस मामले में कार्रवाई करनी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।