फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा : पत्नी-बेटे व हनीप्रीत से मिलने की जिद करता रहा राम रहीम, इस वजह से पुलिस ने पूरी नहीं की ख्वाहिश

Fri, 14 May 2021 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 May 2021 12:16 AM IST
सार

साध्वियों के यौन शोषण के मामले में सजा काट रहे राम रहीम का स्वास्थ्य बिगड़ने पर बुधवार को पीजीआई के चार चिकित्सकों ने जांच की थी। जांच के बाद टीम ने उसे उपचार की आवश्यकता बताई। इसके बाद बुधवार 6:00 बजे उसे पीजीआई वार्ड-7 में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार रात 1:00 बजे के करीब उसने तैनात सुरक्षा अधिकारियों से कहा कि उसे घबड़ाहट हो रही है।

विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim return to Sunaria jail after 21 hours of medical treatment
राम रहीम - फोटो : फाइल

निम्न रक्तचाप की शिकायत पर उपचार के लिए रोहतक पीजीआई लाए गए डेरा प्रमुख राम रहीम को 21 घंटे बाद गुरुवार को स्थिति में सुधार होने पर सुनारिया जेल भेज दिया गया। उपचार के दौरान राम रहीम ने सुरक्षा में तैनात अधिकारियों से कई बार हनीप्रीत, अपनी पत्नी और बेटे से मिलने की बात कही। जांच में सब कुछ ठीक पाए जाने पर उसे 2:15 बजे पीजीआई से डिस्चार्ज किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस-प्रशासन ने 3:15 बजे जेल पहुंचा दिया। साध्वियों के यौन शोषण के मामले में सजा काट रहे राम रहीम का स्वास्थ्य बिगड़ने पर बुधवार को पीजीआई के चार चिकित्सकों ने जांच की थी। जांच के बाद टीम ने उसे उपचार की आवश्यकता बताई। इसके बाद बुधवार 6:00 बजे उसे पीजीआई वार्ड-7 में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार रात 1:00 बजे के करीब उसने तैनात सुरक्षा अधिकारियों से कहा कि उसे घबराहट हो रही है।

Gurmeet Ram Rahim return to Sunaria jail after 21 hours of medical treatment
राम रहीम - फोटो : फाइल

वह अपनी पत्नी, बेटे और हनीप्रीत से मिलना चाहता है। पुलिस प्रशासन ने उसकी जिद को खारिज कर दिया। सुबह भी राम रहीम ने पत्नी-बेटे और हनीप्रीत से मिलने की जिद की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अदालत के आदेश के बाद ही किसी से मिल सकता है।

Gurmeet Ram Rahim return to Sunaria jail after 21 hours of medical treatment
राम रहीम। - फोटो : फाइल

दोपहर 12:00 बजे तक उसकी जांच की गई। सब कुछ सामान्य पाए जाने पर उसे पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया। राम रहीम की सुरक्षा को लेकर 120 पुलिस जवान और एक डीएसपी की तैनाती की गई थी। साथ ही उसे जिस वार्ड में उपचार के लिए रखा गया था, वहां पुलिस ने अलग से कैमरे लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim return to Sunaria jail after 21 hours of medical treatment
राम रहीम - फोटो : फाइल

उसके पास आने-जाने वाले पुलिस अधिकारियों से लेकर डॉक्टर और नर्स की सूची भी तैयार की गई है। वहीं रोहतक पुलिस लगातार सिरसा पुलिस के संपर्क में थी। डेरे की गतिविधियों और अनुयायियों पर भी पुलिस की नजर थी। पुलिस को इस बात का अंदेशा था कि उसके अनुयायी पीजीआई आ सकते थे। इसलिए सख्ती बरती गई।

विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim return to Sunaria jail after 21 hours of medical treatment
राम रहीम। - फोटो : फाइल

राम रहीम के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पीजीआई प्रबंधन की ओर से उसे सवा दो बजे डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच उसे सवा तीन बजे सुनारिया जेल पहुंचा दिया गया है। - राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, रोहतक।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed