फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: यहां भी 'रोमियो' करते दिखे उठक-बैठक, लेकिन ये यूपी नहीं है

Fri, 14 Apr 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Apr 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana Launches 'Operation Durga' To Ensure Women's Safety
पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बाद यहां भी मनचलों और मजनुओं की खैर नहीं है। एंटी रोमियो अभियान शुरु हो चुका है, देखिए किस तरह कालेजों के बाहर पकड़े युवकों से कराया गया उठक-बैठक...
Haryana Launches 'Operation Durga' To Ensure Women's Safety
सड़क पर आई मनचलों की शामत
योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर हरियाणा में ऑपरेशन दुर्गा अभियान की शुरूआत कर दी गई है। जिसका जिम्मा सीएम फ्लाईंग स्क्वायड को सौंपा गया है। रोहतक जिले में सीएम फलाईंग स्क्वायड रेलवे स्टेशन, वैश्य कालेज, सीटी थाना क्षेत्र सहित विभिन्न जगहों पर यह अभियान चलाया। 
Haryana Launches 'Operation Durga' To Ensure Women's Safety
एंटी रोमियो की राह पर 'ऑपरेशन दुर्गा'
कुरुक्षेत्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के आदेश पर बुधवार को एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। इस अभियान का तगड़ा असर तब दिखा जब महिला कालेज के सामने पकड़ में आए एक नवयुवक ने पुलिस महकमे में अपनी ऊंची पहुंच का हवाला दिया और पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Launches 'Operation Durga' To Ensure Women's Safety
एंटी रोमियो की राह पर 'ऑपरेशन दुर्गा' शुरु - फोटो : File Photo
अभियान के दौरान कुरुक्षेत्र सलारपुर रोड पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने महर्षि दयाननंद महिला कालेज के निकट 7 युवकों को पकड़ा उनकी उठक-बैठक कराई। बताया गया है कि पुलिस ने बुधवार को कुरुक्षेत्र के कई महिला शिक्षण केंद्रों के आसपास एंटी रोमियो अभियान चलाया। एसपी के आदेश पर इस अभियान का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक नुपूर बिश्नोई कर रही हैं, जबकि उनकी टीम में महिला थाना की प्रभारी उप निरीक्षक दलीप कौर व पुलिस के अन्य मुलाजिम शामिल हैं। 
विज्ञापन
Haryana Launches 'Operation Durga' To Ensure Women's Safety
सड़क पर आई मनचलों की शामत
चरखी दादरी में छुट्टी के समय शिक्षण संस्थाओं के बाहर खड़े होना मनचलों को बुधवार दोपहर भारी पड़ गया। सीएम फ्लाइंग ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से एंटी रोमिया अभियान चलाकर दस मनचलों को काबू कर लिया। इस दौरान टीम ने इनकी चार बाइक भी जब्त कर उनके चालान किए। इन मनचलों को पुलिस कर्मचारी थाने ले आए और बाद में अभिभावकों के थाने आने पर ही इन्हें छोड़ा गया। इस अभियान से युवाओं में हड़कंप मचा रहा तो वहीं, स्कूली छात्राएं व दुकानदार इस कार्रवाई से बेहद खुश नजर आए। इस दौरान पुलिस टीम से बदतमीजी करने वाले युवाओं को भी पुलिस कर्मचारियों ने बीच बाजार सबक सिखाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed