{"_id":"59f4405f4f1c1bd8538b9901","slug":"haryana-swarna-jayanti-cattle-fair-in-jhajjar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल में डेढ़ करोड़ की कमाई करता है ये 'अनमोल हीरा', इसकी खुराक देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल में डेढ़ करोड़ की कमाई करता है ये 'अनमोल हीरा', इसकी खुराक देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
पशु मेले की शान है लक्ष्मी का अनमोल हीरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये 'अनमोल हीरा' साल में डेढ़ करोड़ की कमाई करता है। रोजाना की खुराक भी चौंकाने वाली है, देखिए
पशु मेले की शान है लक्ष्मी का अनमोल हीरा
हरियाणा के झज्जर में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय स्वर्ण जयंती श्रेष्ठ पशुधन प्रदर्शनी एवं मेले में मुर्राह नस्ल की भैंस लक्ष्मी का कटड़ा हीरा मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हिसार के गांव सिंघवा खास के पशुपालक कपूर सिंह की मुर्राह नस्ल की भैंस लक्ष्मी 2013 में 25 लाख रुपये की बिकी तो देशभर और मीडिया में कई दिन तक चर्चा बनी रही थी। लक्ष्मी ने 28 लीटर दूध का रिकार्ड कायम किया था।
पशु मेले की शान है लक्ष्मी का अनमोल हीरा
साढ़े पांच फुट ऊंचा है हीरा
हीरा की मां लक्ष्मी को आंध्र प्रदेश के पशु पालक ने 25 लाख में खरीदा, जिसने 32 लीटर दूध देकर लिमका बुक ऑफ रिकार्ड में स्थान बनाया। लक्ष्मी के कटड़े को कपूर सिंह ने अपने पास रख लिया था, जिसका नाम हीरा है। लगभग साढ़े पांच फीट ऊंचे और पशु पालक के दावे के अनुसार देश के सबसे चौड़े मुर्राह नस्ल का भैंसा जिसका नाम हीरा है। हीरा की आयु लगभग पौने पांच साल की है। कपूर सिंह से हीरा की कीमत पूछी गई तो उन्होंने बड़ी सादगी से कहा कि यह उनके लिए अनमोल हीरा है।

पशुपालक का कहना है कि हीरा मुक्तसर में आयोजित ऑल इंडिया चैंपियनशिप में प्रथम स्थान का प्राप्त किया था। हीरा गुजरात के एनडीडी में पंजीकृत है। हीरा के सीमन की बाजार में बहुत ज्यादा मांग है। उन्होंने बताया कि हीरा का सीमन बेचकर प्रति वर्ष लगभग डेढ़ करोड़ की कमाई होती है। इसलिए अभी तक उसने हीरा को बेचने के बारे में नहीं सोचा।
विज्ञापन
पशु मेले की शान है लक्ष्मी का अनमोल हीरा
ये है हीरा की खुराक
कपूर सिंह ने बताया कि हीरा को प्रतिदिन आठ किलो दाना, सात से आठ किलो दूध और पाव घी दिया जाता है। हीरा के पौष्टिक आहार और उसकी मालिश आदि का विशेष ध्यान रखा जाता है। हीरा के मालिक कपूर सिंह ने बताया कि उसको बचपन से ही अच्छे पशु रखने का शौक है और उन्हें खुशी है उनका बेटा जगबीर सिंह भी अब इस कार्य को बखूबी संभाल रहा है। उन्होंने कहा कि पशु पालन फायदे का सौदा है अगर पूरे मन के साथ किया जाए तो।