फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, एक भिक्षुक कैसे बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर

Sun, 09 Aug 2015 08:04 AM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 08:04 AM IST
विज्ञापन

देखिए, एक भिक्षुक कैसे बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर

himachal pradesh new governer acharya devvrat profile
गुरुकुल के लिए घर-घर जाकर भिक्षा मांग चुके डॉ. देवव्रत आचार्य अब देवभूमि हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर होंगे। देखिए, उनका सफर। डॉ. देवव्रत आचार्य अपने परिवार के साथ।

देखिए, एक भिक्षुक कैसे बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर

himachal pradesh new governer acharya devvrat profile
आर्य समाज की शिक्षा की अलख जगा रहे आचार्य देवव्रत को गवर्नर बनाने की सूचना मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। आचार्य वर्ष 1981 में कुरुक्षेत्र गुरुकुल में बतौर आचार्य के पद पर आसीन हुए थे। उन्होंने अपने 34 वर्ष के कार्यकाल के दौरान गुरुकुल को बुलंदियों तक पहुंचाया।

देखिए, एक भिक्षुक कैसे बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर

himachal pradesh new governer acharya devvrat profile

मूल रूप से पानीपत जिले के समालखा के गांव पावती के रहने वाले आचार्य देवव्रत का जीवन शिक्षा को ही समर्पित है। आचार्य देवव्रत का जन्म 18 जनवरी 1959 को हुआ था। पावती गांव निवासी लहरी सिंह के पांच पुत्रों में एक देवव्रत शुरू से ही आर्य समाज से काफी प्रभावित रहे। 1978 में दयानंद ब्रह्म विद्यालय से विद्या वाचस्पति और 1982 में दयानंद महाविद्यालय ज्वालापुर, हरिद्वार, उत्तराखंड से विद्या भास्कर (बीए) उत्तीर्ण की। इसके बाद स्नातकोत्तर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से 1984 में और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से 1991 में बीएड की डिग्री हासिल की। इसके बाद इतिहास में स्नातकोत्तर 1996 में और वर्ष 2000 में डिप्लोमा इन योग विज्ञान और 2002 में डॉक्टर ऑफ नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंस की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, एक भिक्षुक कैसे बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर

himachal pradesh new governer acharya devvrat profile

भिक्षुक से राजभवन तक की दूरी आचार्य डॉ. देवव्रत ने यूं ही तय नहीं की,बल्कि उनकी साधना, तपस्या,संस्कार और गौ सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। राज्यपाल बनने जा रहे डॉ.देवव्रत शिक्षा,चिकित्सा और स्वस्थता के मिशन में लंबे समय से जुटे हैं। वर्ष 1981 से गुरुकुल कुरुक्षेत्र की शान रहे डॉ.देवव्रत आचार्य को वर्ष 2003 में यूएसएस सर्टिफिकेट एक्सीलेंसी अवॅर्ड भी मिल चुका है।

विज्ञापन

देखिए, एक भिक्षुक कैसे बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर

himachal pradesh new governer acharya devvrat profile

एक दौर में जिस गुरुकुल को कुछ खास श्रेणी के ही विद्यार्थियों का शिक्षण केंद्र माना जाता था। आज उसमें देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी योग्यताओं के मापदंड तय करने के बाद बमुश्किल दाखिला ले पाते हैं। उल्लेखनीय है कि आचार्य देवव्रत गुरुकुल के लिए घर-घर जाकर भिक्षा मांगने का भी काम कर चुके हैं। वे आज भी कहते हैं कि शिक्षा की अलख जगाने में मेरी नहीं, बल्कि उन शिक्षा प्रेमियों का योगदान हैं,जिन्होंने मुझे भिक्षा देने में कभी गुरेज नहीं की और अपनी तिजोरियों के दरवाजे गुरुकुल के लिए खोल दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed