फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: भारत ने पाकिस्तानी आतंकी समेत रिहा किए 16 कैदी

Sat, 08 Aug 2015 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 08 Aug 2015 08:11 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: भारत ने पाकिस्तानी आतंकी समेत ‌रिहा ‌किए 16 कैदी

india released including 1 terrorist 16 prisoner of pakistan

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए समझौता के तहत पाकिस्तान की ओर से छोडे़ गए 163 कैदियों के बाद भारत सरकार ने भी एक आतंकवादी समेत 16 पाकिस्तानी कैदियों को शुक्रवार रिहा कर दिया। सभी कैदी अटारी वाघा सड़क सीमा से पाकिस्तान को भेजे गए हैं।  उधर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भी दोनों देश अपनी जेलों में सजा भुगत चुके कैदियों को आजाद कर रहे हैं।

तस्वीरें: भारत ने पाकिस्तानी आतंकी समेत ‌रिहा ‌किए 16 कैदी

india released including 1 terrorist 16 prisoner of pakistan

पिछले दिनों पाकिस्तान ने 163 भारतीय मछुआरे रिहा किए थे। भारत ने भी दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते हुए आतंकी व मछुआरे सहित 16 कैदियों को रिहा किया है। पाकिस्तानी नागरिक कैदियों को सख्त सुरक्षा प्रबंध में जम्मू-कश्मीर पुलिस अटारी सीमा लेकर पहुंची। इमीग्रेशन व कस्टम की जरूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद रिहा कैदियों को अंतरराष्ट्रीय अटारी वाघा सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया गया है।

तस्वीरें: भारत ने पाकिस्तानी आतंकी समेत ‌रिहा ‌किए 16 कैदी

india released including 1 terrorist 16 prisoner of pakistan

कैदियों को बीएसएफ के सहायक कमांडेंट जेएस कंग ने पाकिस्तान रेंजर के डिप्टी सुपरिंटेडेंट मोहम्मद वसीम के हवाले कर दिया। आतंकी गतिविधि में पकड़े गए वसीम नूर निवासी पंजाब झंग पाकिस्तान को सात साल, मोहम्मद फखर अजमान निवासी गुजरावाला को आठ साल व मोहम्मद फिदायन को दस साल की सख्त सजा जम्मू-कश्मीर की जेल में काटनी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: भारत ने पाकिस्तानी आतंकी समेत ‌रिहा ‌किए 16 कैदी

india released including 1 terrorist 16 prisoner of pakistan

तनवीर मोहम्मद को पांच साल, मोहम्मद शकील को तीन साल, वसीम हाशमी चार साल की सजा काट कर स्वदेश लौटे। इन कैदियों ने रिहा होने के बाद भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि दोनों देशों की सरकारों को सजा भुगत चुके कैदियों को रिहा कर देना चाहिए, ताकि वह अपना भविष्य सुधार सके।

विज्ञापन

तस्वीरें: भारत ने पाकिस्तानी आतंकी समेत ‌रिहा ‌किए 16 कैदी

india released including 1 terrorist 16 prisoner of pakistan

इससे पहले बीते दिन पाकिस्तान ने भारत के 163 भारतीय मछुआरे को अपनी कैद से रिहा किया था। हालांकि पाक ने समझौते के तहत जब्त किए मछुआरों की आधुनिक नावों को छोड़ा नहीं था। मछुआरों के मुताबिक ये नावें 40 लाख रुपये तक की आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed