फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राफेल के हथियारों की सुरक्षा के लिए भी किए गए हैं खास इंतजाम, कुछ ऐसा होगा फाइटर जेट का घर

Wed, 29 Jul 2020 12:16 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 29 Jul 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force, Fighter Jet Rafale House Ambala Air Force Station Have Modern Techniques for Security
राफेल लड़ाकू विमान
राफेल और इसके हथियारों की सुरक्षा के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए हैं। इसका घर ही अत्याधुनिक तकनीकों व सुविधाओं से लैस होगा, जानिए लड़ाकू विमान के घर की खासियतें...
Indian Air Force, Fighter Jet Rafale House Ambala Air Force Station Have Modern Techniques for Security
राफेल लड़ाकू विमान
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में राफेल के हथियारों को अत्याधुनिक वेपन स्टोरेज में महफूज रखा जाएगा। राफेल विमान भी एयर बेस पर सुरक्षित रहें। इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसी के मद्देनजर एयरफोर्स स्टेशन में एडवांस वेपन स्टोरेज और हैंगर तैयार किए गए हैं। फ्रांसीसी विशेषज्ञों की देखरेख में इन्हें तैयार किया गया है।

Indian Air Force, Fighter Jet Rafale House Ambala Air Force Station Have Modern Techniques for Security
राफेल लड़ाकू विमान
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन फिलहाल ऐसे क्षेत्र में मौजूद है, जिसे बाढ़ग्रस्त माना जाता है। भौगोलिक दृष्टि के चलते अत्यधिक बारिश आने पर इस विशाल एयरफोर्स स्टेशन के साथ सटे इलाकों का बरसाती पानी स्टेशन परिसर से होकर आगे गुजरता है। बारिश बहुत ज्यादा हो जाए और हालात बाढ़ जैसे बन जाएं तो एयरफोर्स स्टेशन के भीतर एयरबेस तक लबालब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Air Force, Fighter Jet Rafale House Ambala Air Force Station Have Modern Techniques for Security
राफेल लड़ाकू विमान
चूंकि अब अंबाला एयरफोर्स स्टेशन राफेल का नया घर होगा। लिहाजा यहां राफेल फाइटर जेट विमान के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है, उसे यहां की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ही बनाया गया है। सूत्रों ने बताया कि विशेषज्ञों ने यहां एडवांस हैंगर के साथ-साथ एक बेहद अत्याधुनिक वेपन स्टोरेज बनाया है। वेपन स्टोरेज को गोपनीय रखा जाएगा। जहां राफेल के हथियारों एवं मिसाइलों को सहेज कर रखा जाएगा। इस वेपन स्टोरेज में हथियारों की लिफ्टिंग व्यवस्था के साथ-साथ, तापमान का भी पूरा सिस्टम तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Indian Air Force, Fighter Jet Rafale House Ambala Air Force Station Have Modern Techniques for Security
राफेल लड़ाकू विमान
राफेल लड़ाकू विमानों की विशेषता
राफेल का रडार -16 विमानों के मुकाबले बेहद मजबूत है और 100 किलोमीटर के दायरे में 40 टारगेट सेट कर सकता है। खतरनाक और आधुनिक मिसाइलों से लैस राफेल 300 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य को निशाना बना सकता है। राफेल में लो लैंड जैमर, 10 घंटे तक की डाटा रिकॉर्डिंग और इजरायली हेलमेट वाली डिस्प्ले की सुविधा भी है। राफेल कई खूबियों वाले रडार वॉर्निंग रिसीवर, इन्फ्रारेड सर्च और ट्रैकिंग सिस्टम जैसी क्षमताओं से भी लैस है। इसके अलावा भी इन लड़ाकू विमानों में कई और शानदार खूबियां हैं, जिनकी वजह से जरूरत पड़ने पर ये दुश्मनों पर कहर बनकर टूटेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed