फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां वैष्णो देवी के भक्तों को बड़ी सौगात, रेलवे चलाएगा ये पांच जोड़ी ट्रेनें, देखें-पूरा शेड्यूल

Tue, 29 Dec 2020 01:21 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Dec 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways News: Railway will start five pairs trains for Vaishno Devi
वैष्णो देवी के लिए रेलवे चलाएगा ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए रेलवे पांच जोड़ी ट्रेनों की सुविधा शुरू करने जा रहा है। मौजूदा समय में ट्रेन नंबर 02919/02920 डॉ. आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-डॉ. आंबेडकर नगर और ट्रेन नंबर 02461/02462 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली श्रीशक्ति एक्सप्रेस का ही संचालन हो रहा है। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि 30 दिसंबर से पांच जोड़ी ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। वहीं, नांदेड़ जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस भी एक जनवरी से नई समय सारिणी के अनुसार चंडीगढ़ के रास्ते रेलवे ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी। 





Indian Railways News: Railway will start five pairs trains for Vaishno Devi
मां वैष्णो देवी धाम में हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस
ट्रेन नंबर 04672 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 30 दिसंबर से चलेगी। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से ट्रेन सुबह 9:55 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 4:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04671 बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक जनवरी 2021 को चलेगी। ट्रेन बांद्रा से सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:40 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। 

Indian Railways News: Railway will start five pairs trains for Vaishno Devi
गुफा में जाने वाले रास्ते में भी हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गांधीधाम
ट्रेन नंबर 04676 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गांधीधाम 31 दिसंबर से चलेगी। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से ट्रेन सुबह 9:55 बजे चलकर अगले दिन शाम 5:40 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04675 गांधीधाम-श्री माता वैष्णो देवी कटरा 2 जनवरी 2021 से चलेगी। गांधीधाम से ट्रेन सुबह 9.10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:40 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways News: Railway will start five pairs trains for Vaishno Devi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-हापा
ट्रेन नंबर 04678 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-हापा चार जनवरी से चलेगी। ट्रेन श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से सुबह 9:55 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6:30 बजे हापा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04677 हापा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा पांच जनवरी से चलेगी। हापा से ट्रेन सुबह सुबह 8:30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। 

विज्ञापन
Indian Railways News: Railway will start five pairs trains for Vaishno Devi
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-जामनगर
ट्रेन नंबर 04680 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जामनगर तीन जनवरी से चलेगी। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से ट्रेन सुबह 9:55 बजे चलकर अगले दिन शाम 6:45 बजे जामनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04679 जामनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा छह जनवरी को चलेगी। जामनगर से ट्रेन सुबह 8:15 बजे चलकर अगले दिन शाम 5:40 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed