अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्राफ को कराटे में ब्लैक बेल्ट मिल चुकी हैं। अब ये मौका हर कराटे खिलाड़ी के लिए है। देखिए, पूरी डिटेल। रिपोर्ट: जगदीश जोशी/मुक्तसर
शाहरुख, अजय के बाद अगला ब्लैक बेल्ट कौन, आप बनेंगे?
ताइक्वांडो बोर्ड द्वारा इस खेल से जुड़े खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने के लिए दिसंबर माह में मुंबई में ‘इंडियन ताइक्वांडो चैलेंजिंग ट्रॉफी 2015’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ताइक्वांडो खिलाड़ियों को करीब 26 लाख रुपये की नकद राशि के पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
शाहरुख, अजय के बाद अगला ब्लैक बेल्ट कौन, आप बनेंगे?
ताइक्वांडो बोर्ड ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कुमार सूर्या ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि ताइक्वांडो खेल के प्रसार के लिए इस बार मुंबई के गिल्टन ग्राउंड ग्रेंड रोड पर 28 से 31 दिसंबर तक होने वाली ‘इंडियन ताइक्वांडो चैलेंजिंग ट्रॉफी 2015’ में खिलाडिय़ों को 26 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।
शाहरुख, अजय के बाद अगला ब्लैक बेल्ट कौन, आप बनेंगे?
चैलेंजिंग ट्रॉफी में सभी वर्ग के ब्लैक बैल्ट एवं कलर बैल्ट खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसमें विजेता पुरूष खिलाडिय़ों को प्रथम आने पर 11 लाख, द्वितीय खिलाड़ी को पांच लाख एवं तृतीय आने वाले को दो लाख के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
शाहरुख, अजय के बाद अगला ब्लैक बेल्ट कौन, आप बनेंगे?
वहीं, महिला खिलाड़ियों में प्रथम आने वाले को पांच लाख, द्वितीय को दो लाख एवं तृतीय खिलाड़ी को एक लाख रुपये कैश प्राइज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन 10 नवंबर तक थी, मगर बढ़ते रुझान के कारण 1 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कर दी गई है।