फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस लड़की ने PM मोदी को किया ट्वीट, 'देश के लिए खेलते हैं, कीड़े-मकोड़े न समझें'

Tue, 27 Mar 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 27 Mar 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
International Para Athlete Suvarna Raj Tweet to PM Modi
सुवर्णा राज
इस लड़की को देखिए, इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करके कुछ ऐसा कह दिया कि हिल गए सभी, आप भी हैरान रह जाएंगे पढ़कर।
International Para Athlete Suvarna Raj Tweet to PM Modi
सुवर्णा राज
विकलांगों को अब दिव्यांग कहा जाने लगा है, लेकिन इस सम्मानजनक संबोधन से उनकी समस्याओं में कोई कमी नहीं आई है। इसका ताजा उदाहरण पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में देखने को मिला। यहां आयोजित 18वीं नेशनल पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में देश के अलग-अलग राज्यों से हिस्सा लेने पहुंचे सैकड़ों दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ अव्यवहार हो रहा है।
International Para Athlete Suvarna Raj Tweet to PM Modi
सुवर्णा राज
रविवार को दिल्ली से पैरा एथलेटिक मीट में हिस्सा लेने पहुंची इंटरनेशनल दिव्यांग खिलाड़ी सुवर्णा राज ने खुलासा किया। सुवर्णा ने बताया कि वह दिल्ली से इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए शनिवार की दोपहर बाद तीन बजे पंचकूला में पहुंच गईं थी, लेकिन जहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है, वहां के शौचालय का गेट इतना छोटा है कि वहां कोई भी दिव्यांग खिलाड़ी शौचालय के अंदर व्हील चेयर लेकर नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Para Athlete Suvarna Raj Tweet to PM Modi
सुवर्णा राज
सुवर्णा ने बताया कि इस वजह से दोपहर तीन बजे से लेकर रात बारह बजे तक शौचालय नहीं जा पाईं। देर रात सड़क पर उतरी तो आयोजकों ने मामले को दबाने के लिए पंचकूला सेक्टर-14 में शनिवार की रात को ही व्यवस्था करवाई, तब जाकर उन्हें कुछ राहत मिली। इसके बाद दिव्यांग सुवर्णा राज ने रविवार की सुबह पीएम को ट्वीट कर अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
International Para Athlete Suvarna Raj Tweet to PM Modi
सुवर्णा राज
उनका कहना है कि इतने बड़े आयोजन में सिर्फ वो ही नहीं बल्कि सैकड़ों खिलाड़ी भी परेशान हो रहे हैं। सुवर्णा राज ने ‘राइट्स ऑफ पर्सन विद डिसेबिलिटी बिल - 2016’ का उदाहरण देते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है और उनको जमीन पर रेंगने वाले कीड़े-मकोड़ों की तरह देखा जाता है। इन खिलाड़ियों के लिए ना तो पर्याप्त शौचालय हैं और ना ही रहने की सुविधाएं नियमों के अनुकूल हैं।
 




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed