{"_id":"5fe244378ebc3e3b5b1e749b","slug":"kisan-andolan-bjp-poster-boy-is-protesting-at-singhu-border-against-farm-laws","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पोस्टर में जिसे बताया खुशहाल किसान...वह सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में डटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पोस्टर में जिसे बताया खुशहाल किसान...वह सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में डटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरप्रीत सिंह और भाजपा के पोस्टर पर लगी उनकी तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा की पंजाब इकाई की एक गलती से पार्टी की साख पर बन आई है। सोशल मीडिया पर जारी की गई प्रगतिशील किसान की पोस्ट को उस नौजवान किसान ने ही खारिज कर दिया, जिसका फोटो इस पोस्ट में दिखाया गया है। नौजवान किसान का कहना है कि भाजपा ने प्रचार सामग्री में उससे बिना पूछे फोटो का उपयोग किया है।
2 of 5
हरप्रीत सिंह।
उनका कहना है कि वह कानूनों के विरोध में स्वयं अपने दोस्तों के साथ सिंघु बार्डर पर धरना दे रहे हैं। किसान आंदोलन को लेकर पंजाब में भाजपा और उसके नेताओं को लेकर काफी आक्रोश है। किसान नेता कृषि कानूनों के विरोध में लगातार पंजाब के भाजपा नेताओं और मंत्रियों के आवास और उनका घेराव करते आ रहे हैं।
3 of 5
हरप्रीत सिंह।
किसानों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए केंद्रीय और स्थानीय स्तर पर भाजपा के नेता किसानों को कृषि कानूनों को लेकर समझाने में लगे हुए हैं। इसको लेकर वह सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। हाल ही में भाजपा की पंजाब इकाई ने एक प्रगतिशील किसान की फोटो भाजपा के अधिकृत पेज और ट्विटर अकाउंट के साथ ही अन्य प्रचार के माध्यमों में प्रकाशित की है। पोस्ट वायरल होने के बाद नौजवान किसान हरप्रीत सिंह ने सिंघु बार्डर पर धरने के दौरान भाजपा की पोस्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह पोस्ट झूठी है और बिना पूछे उनका फोटो भाजपा ने इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरप्रीत सिंह।
पंजाब में भाजपा अपनी साख बचाने को लेकर अब झूठ का सहारा ले रही है। आंदोलनरत किसानों का फोटो प्रगतिशील किसान के रूप में दिखाकर वह लोगों की सहानुभूति बटोरना चाहती है लेकिन किसान कृषि कानूनों को लाने वाली पार्टी को बेनकाब करके रहेंगे। - जोगिंदर सिंह उगराहां, अध्यक्ष, भाकियू एकता (उगराहां)
विज्ञापन
5 of 5
सिंघु बॉर्डर पर जुटे किसान।
- फोटो : अमर उजाला
मुझे दोस्त का एक मैसेज आया कि भाजपा ने प्रचार के लिए तुम्हारा फोटो शेयर किया है। खुशहाल किसान के रूप में दिखाया गया है। भाजपा की यह हरकत उचित नहीं है। मैं खुद इन कृषि कानूनों का विरोध कर रहा हूं। मुझे सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। - हरप्रीत सिंह, आंदोलनरत किसान, पंजाब।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।