{"_id":"601a92c3436d00773a709e89","slug":"know-the-mythological-significance-of-aja-sarovar-of-kharar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भगवान राम से जुड़ा है इस खस्ताहाल सरोवर का इतिहास, मंदिर निर्माण के साथ चमकेगी इसकी तकदीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम से जुड़ा है इस खस्ताहाल सरोवर का इतिहास, मंदिर निर्माण के साथ चमकेगी इसकी तकदीर
गगन सूरी, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अज सरोवर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के खरड़ स्थित अज सरोवर का ऐतिहासिक महत्वपूर्ण है। माना जाता है कि इस सरोवर का निर्माण भगवान श्री राम के दादा अज ने करवाया था। उनके नाम पर ही इसका नाम अज सरोवर पड़ा था। इसकी पवित्रता को अंग्रेजों के राज में भी कायम रखा गया था। हालांकि देश के आजाद होने के बाद इस सरोवर की देखभाल सही से नहीं हुई।
2 of 7
खरड़ स्थित अज सरोवर।
- फोटो : अमर उजाला
आज यह खस्ताहाल में है। लेकिन जैसे ही अयोध्या में राम मंदिर बनने का काम शुरू हुआ तो एक बार फिर पंजाब सरकार को इसकी याद आ गई है। सरकार ने इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। सरोवर को संवारने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले छह महीनों में इसकी सूरत बदल नजर आएगी।
3 of 7
अज सरोवर।
- फोटो : अमर उजाला
करीब 15 एकड़ में है सरोवर
अज सरोवर चंडीगढ़-खरड़ हाईवे के दायीं ओर स्थित है। यह सरोवर करीब पंद्रह एकड़ जगह में है। लेकिन उचित देखभाल न होने के चलते इसकी हालत काफी दयनीय है। यहां लावारिस पशु और कुत्ते भी घूमते रहते हैं। लेकिन अब इसे संवारने का काम शुरू हो गया। सरोवर के किनारों पर जॉगिग ट्रैंक बनाए जा रहे हैं। वहीं यहां फैली गंदगी को भी हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोवर के किनारे चिंता हरण मंदिर भी
4 of 7
अंग्रेजों द्वारा लगाया गया पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला
अज सरोवर के बिल्कुल किनारे पर एक चिंता हरण मंदिर भी है। ऐसा मानना है कि सरोवर व मंदिर का निर्माण महाराजा अज ने हीं किया था। मंदिर में रोजाना लोग पूजा अर्चना के लिए आते हैं। इसके अलावा अज सरोवर के किनारे पर राम भवन है। इसके अलावा वहां पर एक मंच है। जहां पर रामलीला से लेकर अन्य आयोजन होते है। रोजाना काफी लोग वहां पर आते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अंग्रेजों ने ऐसे सरोवर की पवित्रता रखी थी कायम
अज सरोवर की पवित्रता का ध्यान अंग्रेजों के समय भी रखा जाता है। अंग्रेजों के समय में यह क्षेत्र रोपड़ सब डिवीजन के अधीन था। 1926 में उस समय के अंबाला जिला की रोपड़ सब डिवीजनल में नियुक्त सब डिवीजनल अधिकारी जे डब्ल्यू फेअरलिए ने एक आदेश जारी किए थे। उस समय उन्होंने सरोवर में नाव चलाने और मछली पकड़ने की मनाही की थी। इसका शिलालेख आज भी यहां लगा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।