फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्या हैं ये खाप पंचायत और महापंचायत, जानिए इनके क्षेत्रीय प्रभाव के बारे में

Wed, 03 Feb 2021 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Feb 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
Know about Khap panchayats
खाप पंचायत - फोटो : फाइल फोटो

किसान आंदोलन के समर्थन में आज हरियाणा के जींद में महापंचायत का आयोजन किया गया। पूरे देश की नजरें इस महापंचायत पर टिकी रहीं। हमेशा से ही हरियाणा में खाप पंचायतें काफी प्रभावशाली मानी जाती हैं। इन्हें कठोर निर्णय सुनाने के लिए जाना जाता है।

Know about Khap panchayats
खाप पंचायत - फोटो : फाइल फोटो
खाप पंचायतें गांवों का एक सामुदायिक संगठन होती हैं, जो किसी खास जाति या गोत्र से मिलकर बनती हैं। हालांकि इनका कोई कानूनी आधार नहीं है और सुप्रीम कोर्ट भी इन्हे अवैध घोषित कर चुका है। इसके बावजूद खाप पंचायतें अपने समुदाय के अंदर अहम फैसले लेने में अहम भूमिका निभाती हैं। समाज के बनाए नियमों से इतर जाने वालों को खाप पंचायतें दंड सुनाती हैं। इनके तरफ से दिया जाने वाला सबसे बड़ा दंड सामाजिक बहिष्कार माना जाता है।
Know about Khap panchayats
महापंचायत - फोटो : फाइल फोटो
इसके अलावा ये आर्थिक दंड भी लगाती हैं। ये कम से कम होता है। कई बार तो मात्र एक रुपया भी दंड के तौर पर अदा करने का आदेश दिया गया है। इस दंड का मकसद आर्थिक भार डालना नहीं होता, बल्कि इसे शर्मिंदगी के तौर पर लगाया जाता है। खाप पंचायत पुरुष प्रधान होती हैं। खापों के संगठन एवं नेता अनिर्वाचित होते हैं और सामाजिक प्रभुत्व के आधार पर इनका चयन होता है। वैसे खाप पंचायतें लगभग पूरे देश में हैं, लेकिन इनका ज्यादा प्रभाव उत्तर भारत के राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में ज्यादा देखने को मिलता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Khap panchayats
कंडेला में महापंचायत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महापंचायत यानी बहुत बड़ी पंचायत। महापंचायत को सर्व खाप की पंचायत भी कहते हैं। जब कोई सामूहिक मसला होता है तो कई खापें मिलकर अपने एक-एक प्रतिनिधि को शामिल कर सर्व खाप बनाती हैं और उस मुद्दे को लेकर महापंचायत बुलाई जाती है।

 
विज्ञापन
Know about Khap panchayats
कंडेला महापंचायत में पहुंचते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा में सबसे ज्यादा खाप पंचायतें जाटों की हैं। पिछले कुछ समय में खाप पंचायतों का प्रभाव घटा है, क्योंकि ये पारंपरिक पंचायतें हैं। इनकी कोई कानूनी मान्यता नहीं है। हरियाणा में सबसे बड़ी खाप 12 तपा की खाप है। इसके अलावा मलिक, कंडेला की खाप भी काफी महत्वपूर्ण हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed