{"_id":"6018229e47229c1dd15ac50c","slug":"youngest-sarpanch-pallavi-thakur-meet-capt-amarinder-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम और सीएम युवा सरपंच पल्लवी ठाकुर के मुरीद.. अब जन्मदिन पर कैप्टन ने दिया तोहफा, जानें इनके बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम और सीएम युवा सरपंच पल्लवी ठाकुर के मुरीद.. अब जन्मदिन पर कैप्टन ने दिया तोहफा, जानें इनके बारे में
नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवा सरपंच पल्लवी ठाकुर का मुंह मीठा करते कैप्टन अमरिंदर सिंह।
पंजाब की सबसे युवा सरपंच पल्लवी ठाकुर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जन्मदिन का तोहफा दिया है। पल्लवी ठाकुर पठानकोट के गांव हाड़ा की सरपंच हैं। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाड़ा का नाम बदलकर सरपंच पल्लवी ठाकुर के दादा ठाकुर प्रभात सिंह के नाम पर रखा है।
Trending Videos
2 of 5
सोमवार को चंडीगढ़ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पल्लवी ठाकुर यह प्रस्ताव लेकर पहुंची थीं। जैसे ही सीएम कैप्टन को पल्लवी के जन्मदिन का पता चला तो उन्होंने तुरंत विभाग को स्कूल का नाम बदलने का आदेश दिया और पल्लवी का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस दौरान खींची गई तस्वीर को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया और लोगों को इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से पल्लवी ठाकुर ने की मुलाकात।
सीएम ने लिखा कि प्रतिभाशाली महिला सरपंच पल्लवी की अपील पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाड़ा का नाम बदलकर प्रभात सिंह मेमोरियल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रख दिया है। ठाकुर प्रभात सिंह ने यह जमीन स्कूल को दान दी थी। पल्लवी जैसे मेहनती लोग प्रेरणास्त्रोत हैं जो हमें असल जिंदगी में चाहिए।
4 of 5
21 साल की उम्र में बनी थीं सरपंच, पीएम मोदी से हो चुका संवाद
वर्ष 2018 में पल्लवी 21 साल की उम्र में गांव हाड़ा की सरपंच चुनी गईं। बीते पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के चुनिंदा सरपंचों से बातचीत की थी। इनमें सरपंच पल्लवी ठाकुर से पीएम मोदी ने साढ़े पांच मिनट तक चर्चा की। अपने संबोधन में पीएम ने उन्हें बहन पल्लवी कहकर संबोधित किया था।
विज्ञापन
5 of 5
पल्लवी ठाकुर ने सीएम अमरिंदर सिंह से की मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला
उनसे पंचायत व्यवस्था, वैश्विक महामारी कोरोना, किसानों और पठानकोट-गुरदासपुर में नशे की स्थिति पर चर्चा की थी। बीएससी (आईटी) पास सरपंच पल्लवी को इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और परिवहन मंत्री अरुणा चौधरी सम्मानित कर चुकी हैं और पल्लवी की कार्यशैली की प्रशंसा कर चुकी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।