Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
The Bhandara started after paying obeisance to Mata Rani, shopkeepers have been serving devotees continuously for 11 years.
{"_id":"6a846823260e8865ff0b3088","slug":"video-the-bhandara-started-after-paying-obeisance-to-mata-rani-shopkeepers-have-been-serving-devotees-continuously-for-11-years-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"माता रानी को माथा टेककर शुरू किया भंडारा, 11 वर्षों से लगातार श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता रानी को माथा टेककर शुरू किया भंडारा, 11 वर्षों से लगातार श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे दुकानदार
सावन माह के दौरान धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कीरतपुर साहिब के पुराने बस अड्डे पर दुकानदारों की ओर से श्रद्धा और सेवा भावना के साथ लंगर-भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत माता रानी को माथा टेककर तथा अरदास करने के बाद की गई। इसके बाद देर शाम तक श्रद्धालुओं के लिए लंगर की सेवा जारी रही।
भंडारे में श्रद्धालुओं को दाल, रुमाली रोटी, कढ़ी, चावल और हलवा सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। इसके अलावा गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की सेवा भी की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
दुकानदारों ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से लगातार उनके द्वारा यह सेवा की जा रही है। सावन माह में माता नैना देवी, माता चिंतपूर्णी, ज्वाला जी सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इसी भावना के तहत हर वर्ष लंगर-भंडारे का आयोजन किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।