{"_id":"6a8417165a97254aa308ac57","slug":"video-rayabral-ma-matara-na-shava-mahaparanae-kathasathal-ka-kaya-narakashhanae-11-sa-haga-varata-aayajana-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में मंत्री ने शिव महापुराण कथास्थल का किया निरीक्षण, 11 से होगा विराट आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में मंत्री ने शिव महापुराण कथास्थल का किया निरीक्षण, 11 से होगा विराट आयोजन
रायबरेली में खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय की पहल पर ऊंचाहार में विशाल शिव महापुराण कथा की तैयारियां तेज हो गई। मंत्री ने स्थल का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया। 11 सितंबर से 17 सितंबर तक विश्वविख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) कथा सुनाएंगे। यह कथा स्थल बाबूगंज के पास टोल प्लाजा के समीप करीब 100 बीघा क्षेत्रफल में तैयार किया जा रहा है, जहां विशाल जर्मन हैंगर, भव्य पंडाल और श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे ऊंचाहार क्षेत्र, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, शिव महापुराण कथा समिति और हजारों श्रद्धालुओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। आने वाले दिनों में पूरा क्षेत्र शिवमय हो जाएगा और प्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में यह कथा शामिल होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित देशभर के श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने परिवार के साथ इस दिव्य कथा में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें। उनके अनुसार यह आयोजन सनातन संस्कृति, आस्था और धार्मिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
मंत्री ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऊंचाहार तक रेल और सड़क दोनों माध्यमों से बेहतर संपर्क उपलब्ध है। दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी और बिहार से आने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ऊंचाहार में ठहराव है। रायबरेली मुख्यालय से कथा स्थल की दूरी लगभग 22-23 किलोमीटर है, जबकि रोडवेज बसों की भी पर्याप्त सुविधा उपलब्ध रहेगी। कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सनातन परंपरा के संत-महात्मा, शंकराचार्य, उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय से जुड़े सम्मानित न्यायाधीशों सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।